Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan Exit Poll-2023: एग्जिट पोल में जयपुर-धौलपुर क्षेत्र में कांग्रेस को मिल रही भाजपा से ज्यादा सीटें, गहलोत का दबदबा कायम

Rajasthan Exit Poll-2023: एग्जिट पोल में जयपुर-धौलपुर क्षेत्र में कांग्रेस को मिल रही भाजपा से ज्यादा सीटें, गहलोत का दबदबा कायम

Edited By: Dharmendra Kumar Mishra @dharmendramedia Published : Nov 30, 2023 07:04 pm IST, Updated : Nov 30, 2023 07:19 pm IST

राजस्थान के जयपुर-धौलपुर क्षेत्र में कांग्रेस की जय होती दिख रही है। एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। 48 सीटों वाले इस क्षेत्र में भाजपा को केवल 20 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस के खाते में 25 सीटों के आने का अनुमान है। 03 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं।

राजस्थान का एक्जिट पोल।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV राजस्थान का एक्जिट पोल।
राजस्थान के एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। यहां जयपुर-धौलपुर क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी भाजपा को पटखनी देती दिख रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दबदबा देखा जा रहा है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को चौंका दिया है। क्योंकि इस तरह के नतीजों की उम्मीद न तो भाजपा को थी और न ही कांग्रेस को। बता दें कि जयपुर धौलपुर क्षेत्र में 48 विधानसभा सीटें हैं।  जयपुर राजस्थान की राजधानी है। ऐसे में यहां भाजपा का पीछे होना उसके लिए चिंता का बड़ा कारण बन गया है। यहां की 48 सीटों में कांग्रेस को 25 सीटें हासिल होने का अनुमान लगाया गया है। जबकि भाजपा को केवल 20 सीटें मिलती दिख रही हैं।
 

वर्ष 2018 के मुकाबले भाजपा को जयपुर-धौलपुर में बढ़त

वर्ष 2023 के एक्जिट पोल में भाजपा जयपुर-धौलपुर क्षेत्र में भले ही कांग्रेस से कम सीटें हासिल करती दिख रही है, लेकिन वर्ष 2018 के मुकाबले 2023 में उसकी सीटें बढ़ती दिख रही हैं। भाजपा ने वर्ष 2018 में यहां केवल 8 सीट जीत पाई थी। वहीं तब कांग्रेस को 29 सीटें मिली थीं। मगर इस बार भाजपा को 20 और कांग्रेस को 25 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं 3 सीटें अन्य के खाते में जा सकती हैं। वर्ष 2018 में यहां अन्य के खाते में 08 सीटें गई थीं।

 

राजस्थान में जयपुर-धौलपुर के ये रहे एग्जिट पोल नतीजे

जयपुर-धौलपुर - 48 सीट 

  • BJP            20 (+12)
  • कांग्रेस          25 (-4)
  • अन्य            3 (-8)
Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement