1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जिस बहन से अशोक गहलोत को था खासा लगाव, उनका जोधपुर में हुआ निधन

जिस बहन से अशोक गहलोत को था खासा लगाव, उनका जोधपुर में हुआ निधन

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 05, 2024 10:45 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 11:21 pm IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बड़ी बहन का जोधपुर में निधन हो गया। विमल देवी कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

अशोक गहलोत की बड़ी बहन का निधन- India TV Hindi
अशोक गहलोत की बड़ी बहन का निधन

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बहन का निधन हो गया। गहलोत की बड़ी बहन विमला देवी का निधन हो गया। विमला देवी कुछ समय से बीमार चल रही थीं। बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। रक्षाबंधन और भाई दूज पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राखी बंधवाने जोधपुर आते रहे हैं।

अशोक गहलोत किसी भी प्रकार का चुनाव लड़ने से पहले उनका आशीर्वाद लेते रहे हैं। होली, दीपावली या अन्य त्योहार पर भी आशीर्वाद लेते रहे हैं। मुख्यमंत्री गहलोत के भांजे जसवंत सिंह कच्छवाहा के निवास पर ही विमला देवी रह रही थीं।

बड़ी बहन के काफी करीब थे अशोक गहलोत
Image Source : INDIATVबड़ी बहन के काफी करीब थे अशोक गहलोत

बड़ी बहन के काफी करीब थे गहलोत

अशोक गहलोत अपनी बड़ी बहन विमला देवी से काफी करीब थे। विमला देवी की उम्र करीब 78 साल हो चुकी थी। गहलोत राखी के समय कितने भी व्यस्त होने के बाद भी अपनी बहन से रखी बंधवाने के लिए जोधपुर आते थे। विमला देवी का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह किया जाएगा।

गहलोत की एक ही बहन थीं विमला देवी

बता दें कि बाबू लक्ष्मण सिंह गहलोत के चार बेटे और एक बेटी थीं। विमला देवी सबसे बड़ी बेटी थीं और उनके बाद कंवरसैन गहलोत, अग्रसेन गहलोत, अशोक गहलोत और विक्रम सिंह गहलोत हैं। विमला देवी के दो बेटे- रणवीर सिंह कच्छवाहा और जसवंत सिंह कच्छवाहा हैं। (रिपोर्ट- चंद्रशेखर व्यास)

ये भी पढ़ें-

मंत्री पद की शपथ लेने के बाद ओपी राजभर ने अपने दावे को फिर दोहराया, योगी सरकार की तारीफ की

पानी के अंदर यूं दौड़ेगी ट्रेन, पहले अंडर वॉटर मेट्रो रेल का VIDEO आया सामने

दुनिया में किस जाति के लोग हैं सबसे ज्यादा, क्या आपको पता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।