1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पानी के अंदर यूं दौड़ेगी ट्रेन, पहले अंडर वॉटर मेट्रो रेल का VIDEO आया सामने

पानी के अंदर यूं दौड़ेगी ट्रेन, पहले अंडर वॉटर मेट्रो रेल का VIDEO आया सामने

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 05, 2024 07:51 pm IST,  Updated : Mar 05, 2024 07:59 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पहली अंडर वॉटर मेट्रो देश को समर्पित करेंगे। कोलकाता की अंडर वॉटर मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे कराया गया है। ये मेट्रो टनल हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन के बीच दौड़ेगी।

अंडर वॉटर मेट्रो- India TV Hindi
अंडर वॉटर मेट्रो Image Source : ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी बुधवार को देश की पहली अंडर वॉटर मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। कोलकाता की अंडर वॉटर मेट्रो का निर्माण हुगली नदी के नीचे कराया गया है। अंडर वॉटर मेट्रो टनल हुगली नदी के तल से 32 मीटर नीचे चलेगी। ये मेट्रो टनल हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड सेक्शन के बीच दौड़ेगी। कोलकाता मेट्रो हावड़ा मैदान-एस्प्लेनेड टनल भारत में किसी भी नदी के नीचे बनाए जाने वाली पहला ट्रांसपोर्ट टनल है।

पीएम मोदी कल करेंगे उद्घाटन

कुछ दिनों पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कोलकाता मेट्रो रेल सेवाओं की समीक्षा की थी। अब इसे प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को देश को समर्पित करेंगे। अंडर वॉटर मेट्रो के अलावा पीएम मोदी कवि सुभाष-हेमंत मुखोपाध्याय और तारातला-माझेरहाट मेट्रो खंड का भी उद्घाटन करेंगे। कोलकाता की अंडर वॉटर मेट्रो के उद्घाटन से पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने मेट्रो टनल का एक वीडियो शेयर किया है।

520 मीटर की दूरी 45 सेकंड में तय होगी

उम्मीद है कि ये अंडर वॉटर मेट्रो हुगली नदी के नीचे 520 मीटर की दूरी 45 सेकंड में तय कर लेगी। कुछ अंडर वॉटर मेट्रो रूट ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर (ग्रीन लाइन) का हिस्सा है, जिसमें हावड़ा मैदान से एस्प्लनेड तक 4.8 किमी रूट बनकर तैयार है। इसमें 4 अंडरग्राउंड स्टेशन हैं- हावड़ा मैदान, हावड़ा स्टेशन, महाकरण और एस्प्लनेड हावड़ा स्टेशन जमीन से 30 मीटर नीचे बना है। ये दुनिया में सबसे गहराई में बना मेट्रो स्टेशन हैं। अभी पानी के नीचे मेट्रो रूट लंदन और पेरिस में ही बना है।

ये भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।