1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. प्रेमिका संग कार में बैठा था गैंगस्टर 'लादेन', पुलिस पहुंची तो गर्लफ्रेंड को छोड़कर हुआ फरार

प्रेमिका संग कार में बैठा था गैंगस्टर 'लादेन', पुलिस पहुंची तो गर्लफ्रेंड को छोड़कर हुआ फरार

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 25, 2023 02:49 pm IST,  Updated : May 25, 2023 02:49 pm IST

राजस्थान पुलिस ने गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन गुर्जर पुलिस की गिरफ्त से भाग निकला है। पुलिस ने गुर्जर की पिस्टल को जब्त कर लिया है।

Rajasthan gangster vikram gurjar aka laden ran away police arrested his girlfriend- India TV Hindi
गैंगस्टर विक्रम गुर्जर Image Source : SOCIAL MEDIA

राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम गुर्जर उर्फ लादेन की प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लादेन की पिस्टल को भी बरामद कर लिया है। दरअसल पुलिस ने जयपुर के सांगानेर इलाके में कुख्यात गैंगस्टर की कार को रोका। इस दौरान लादेन अपनी प्रेमिका को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। प्रेमिका फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस ने बताया कि गुर्जर की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैंगस्टर के अपराधों में उसकी संभावित भूमिका का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

प्रेमिका को छोड़कर भागा गैंगस्टर

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सांगानेर थाने की पुलिस ने सोमवार को गैंगस्टर की पिस्टल भी बरामद कर ली, जिसे उसने भागते समय छोड़ दिया था। सूत्रों ने बताया कि गुर्जर हाल ही में जमानत मिलने के बाद एक महिला से मिलने जयपुर आया था। एक अधिकारी ने कहा, वह लड़की के साथ हवाई अड्डे के पीछे एक सुनसान स्थान पर गया, जहां उसने अपनी कार सड़क के किनारे खड़ी कर दी। एक पीसीआर वैन के चालक ने सड़क से गुजर रहे एक संदिग्ध कार को देखा। उन्होंने बताया कि इस बीच गुर्जर अपनी प्रेमिका को छोड़कर कार से फरार हो गया।

कैसे प्रेमिका की हुई गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक 22 मई की रात को कुछ पुलिस कर्मचारी गश्त पर निकले थे। इस दौरान एयरपोर्ट के करीब चीलगाड़ी रेस्टोरेंट के पास दीवार से सटकर एक गाड़ी खड़ी थी। पुलिस को जब शक हुआ था पुलिस की टीम उस कार की तरफ बढ़ी। पुलिस को अपनी तरफ बढ़ता देख गैंगस्टर भागने लगा। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह डिवाइडर कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। जब वह भाग रहा ता तो उसकी पिस्टल वहीं गिर गई। पुलिस ने पिस्टल जब्त की तो उसमें 5 जिंदा कारतूस मिले। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।