RAS officers Transfer: राजस्थान की गहलोत सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 RAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग कर दिया है। राज्य के कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश के तहत 5 अधिकारियों को नई जगह भेजा गया है। ट्रांसफर-पोस्टिंग किए गए अधिकारियों में 9 वे आरएएस हैं जो पोस्टिंग के इंतजार (एपीओ) में थे। आदेश में 4 आरएएस को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।
जिन अधिकारियों के तबादले हुए
जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें आरएएस रंजीता गौतम को परिवहन उपायुक्त पद से हटाकर अतिरिक्त आयुक्त (प्रवर्तन) परिवहन, आरएएस नीलिमा तक्षक को राजस्थान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार पद से हटाकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (न्याय) जयपुर बनाया गया है। इसके साथ ही आरएएस मान सिंह को उपायुक्त जेडीए से हटाकर रजिस्ट्रार राजस्थान विश्वविद्यालय, आरएएस बाबूलाल जाट को एसडीएम साबला से हटाकर सचिव अल्पसंख्यक आयोग जयपुर और आरएएस शैलेश खेरवा को एसडीएम घाटोल से बदलकर उपायुक्त परिवहन (प्रवर्तन) जयपुर लगाया गया है।
एपीओ में चल रहे आरएएस अधिकारी
इसके अलावा आरएएस भावना गर्ग, आरएएस प्रभजोत सिंह गिल, आरएएस सीता शर्मा, आरएएस भूपेंद्र कुमार यादव को आगामी आदेशों तक पोस्टिंग आदेशों की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा गया है। यह चारों अपनी मौजूदगी कार्मिक विभाग में देंगे।
संपादक की पसंद