1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान की राजधानी जयपुर में आया भूकंप, CCTV में दिखा कैसे तेज झटकों से थर्राई धरती; इतनी रही तीव्रता

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आया भूकंप, CCTV में दिखा कैसे तेज झटकों से थर्राई धरती; इतनी रही तीव्रता

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 21, 2023 06:15 am IST,  Updated : Jul 21, 2023 07:01 am IST

राजस्थान में आज तड़के भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को नींद से जगा दिया। भूकंप के झटके का केंद्र राजधानी जयपुर था, जहां तड़के 4 बजकर 9 मिनट पर पहला झटका महसूस किया गया। इसके बाद 4 बजकर 25 मिनट तक दो और झटके महसूस किए गए।

JAIPUR EARTHQUAKE - India TV Hindi
CCTV कैमरे में कैद हुए जयपुर में आए भूकंप के झटके Image Source : VIDEO GRAB

राजस्थान में आज तड़के भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को नींद से जगा दिया। भूकंप के झटके का केंद्र राजधानी जयपुर था, जहां तड़के 4 बजकर 9 मिनट पर पहला झटका महसूस किया गया। इसके बाद 4 बजकर 25 मिनट तक दो और झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र जयपुर से करीब 4 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके कितने तेज थे, इसका अंदाजा इस सीसीटीवी वीडियो से लगाया जा सकता है, जिसमें कैमरा ऐसे हिल गया जैसे मानो कोई तेज तूफान आया हो। 

कुछ ही मिनट में आए लगातार तीन झटके

जयपुर में भूकंप के झटके महसूस होते ही गहरी नींद में सोए लोगों की नींद टूट गई। घबराए लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल आए। कई लोग तो हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। सीसीटीवी कैमरों में दर्ज तस्वीरों में आप भूकंप के तेज झटकों का अंदाजा लगा सकते हैं। जयपुर में भूकंप का पहला झटका सुबह 4 बजकर 9 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता 4.4 दर्ज की गई। इसके बाद दूसरा झटका 4 बजकर 22 मिनट पर आया जिसकी तीव्रता थोड़ी हल्की यानी रिक्टर स्केल पर 3.1 रही। इसके बाद लगातार तीसरी बार भी जयपुर में भूकंप के झटके आए। ये तीसरा झटका सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर  आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। 

जयपुर के बाद मणिपुर के उखरुल में भूकंप
वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार जयपुर में भूकंप के कुछ ही देर बाद मणिपुर के उखरुल में भी झटके महसूस किए गए। उखरुल में भूकंप के झटके सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर आए और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें-

मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, सीएम ने कहा - 'मिलनी चाहिए मौत की सजा'

Exclusive: मणिपुर कांड की दुर्दांत कहानी, खुद चश्मदीद की जुबानी
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।