1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा पर हमला, अज्ञात लोगों ने खंडित की, मचा हड़कंप

राजस्थान: मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा पर हमला, अज्ञात लोगों ने खंडित की, मचा हड़कंप

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Apr 13, 2025 08:35 pm IST,  Updated : Apr 13, 2025 08:59 pm IST

राजस्थान के झालावाड़ में मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा पर हमला करने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने मूर्ति को खंडित किया है।

Hanuman- India TV Hindi
हनुमान जी की प्रतिमा पर हमला Image Source : INDIA TV

झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के चंदा महाराज की पुलिया इलाके में असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है। झालावाड़ शहर के चंदा महाराज पुलिया इलाके में कुछ अज्ञात बदमाशों ने हनुमान मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर में चबूतरे पर विराजमान हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। इस दौरान मौके पर एक ईंट भी पड़ी हुई मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इसी ईंट के द्वारा प्रतिमा को खंडित किया गया है। कोतवाली पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

झालावाड़ कोतवाल रामकेश मीणा ने बताया कि इस मामले में मंदिर व धार्मिक संगठनों की और से एक शिकायत मिली है। इस पर जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। वहीं मामले की सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और घटना पर रोष जताते हुए मामले में पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की। 

इलाके के लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। वहीं मामले में इलाके के लोगों ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया है। वहीं मामले को लेकर मंदिर के पुजारी ने बताया कि पहले भी इस मंदिर में एक अन्य प्रतिमा को बदमाशों के द्वारा खंडित किया गया था और अब फिर से बदमाशों ने हनुमान जयंती की रात में इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। इसे संपूर्ण हिंदू समाज किसी हालत में बर्दाश्त नहीं करेगा। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया जाए। इस घटना से इलाके के लोगों में आक्रोश है। (इनपुट: अनीस आलम)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।