1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान: करौली में भीषण एक्सीडेंट, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 9 लोगों की मौत, कई घायल

राजस्थान: करौली में भीषण एक्सीडेंट, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 9 लोगों की मौत, कई घायल

 Reported By: Manish Bhattacharya Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 01, 2024 07:04 pm IST,  Updated : Jul 01, 2024 07:25 pm IST

राजस्थान के करौली से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

Rajasthan- India TV Hindi
राजस्थान के करौली में बड़ा हादसा Image Source : INDIA TV

करौली: राजस्थान के करौली में भीषण एक्सीडेंट हुआ है। यहां एक ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई है, जिसमें 9 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। मृतकों के शव करौली अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाए गए हैं। करौली मंडरायल मार्ग के डूंडापुरा रोड  पर ये हादसा हुआ है।

घायलों का इलाज जारी

करौली में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत हो गई। बोलेरो सवार 4 लोग घायल हैं। सभी घायलों को करौली जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे करौली-मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ।

पुलिस ने बताया कि करौली-मंडारायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को करौली जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 4 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय दुर्घटना स्थल पहुंचे और राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। एडीएम राजवीर चौधरी हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।