1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान की सियासत में घमासान जारी, मार्शलों ने कांग्रेस विधायकों को सदन में घुसने से रोका

राजस्थान की सियासत में घमासान जारी, मार्शलों ने कांग्रेस विधायकों को सदन में घुसने से रोका

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Feb 24, 2025 06:44 pm IST,  Updated : Feb 24, 2025 06:48 pm IST

राजस्थान की सियासत में घमासान चल रहा है। इस बीच मार्शलों ने कांग्रेस विधायकों को सदन में प्रवेश करने से रोक दिया है। कांग्रेस विधायक मनीष यादव ने ये जानकारी दी है।

Rajasthan- India TV Hindi
कांग्रेस विधायकों को सदन में प्रवेश करने से रोका गया Image Source : ANI

जयपुर: राजस्थान की सियासत में घमासान जारी है। मार्शलों ने कांग्रेस विधायकों को सदन में प्रवेश करने से रोक दिया है। कांग्रेस विधायक मनीष यादव का कहना है, 'हमारे सदस्यों को सदन से निलंबित कर दिया गया है। अब हमारे सदस्यों को सामने पुलिस, मार्शल और सुरक्षाकर्मियों द्वारा लगाकर रोका जा रहा है, जो संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है। सदन के स्पीकर को इस मामले को देखना चाहिए। यह सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। यह विपक्ष को दबाने की साजिश है, जिसे राजस्थान की जनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी और विपक्ष भी इसके खिलाफ पुरजोर तरीके से बोलेगा।'

राजस्थान विधानसभा के बाहर सोमवार को क्या हुआ?

राजस्थान विधानसभा के बाहर सोमवार को जबरदस्त हंगामा हुआ था। कांग्रेस ने विधानसभा का घेराव किया था। सरकार के एक मंत्री द्वारा इंदिरा गांधी पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस विधायक विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थीं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी पुलिस से भिड़ गए थे।

दरअसल राजस्थान सरकार में शामिल मंत्री अविनाश गहलोत ने इंदिरा गांधी पर टिप्पणी की थी। अविनाश गहलोत ने इंदिरा गांधी को कांग्रेस की दादी कहा था। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया था। ये हंगामा देखकर विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड कर दिया था।

इस विरोध में कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में बिस्तर लगाया था। आज जाकर कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा का घेराव किया। इसमें सचिन पायलट और पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी शामिल हुए थे।

बता दें कि राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर देते समय मंत्री की टिप्पणी को लेकर हंगामा हुआ था। इसके कारण सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी थी। इसके बाद हंगामा इतना बढ़ गया कि अब कांग्रेस विधायक सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।