1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan News: वसुंधरा राजे के साथ भाजपा कर रही अन्याय, अशोक गहलोत ने बीजेपी पर कुछ ऐसे किया कटाक्ष

Rajasthan News: वसुंधरा राजे के साथ भाजपा कर रही अन्याय, अशोक गहलोत ने बीजेपी पर कुछ ऐसे किया कटाक्ष

 Published : Oct 17, 2022 08:26 pm IST,  Updated : Oct 17, 2022 08:26 pm IST

Rajasthan News कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, ‘‘मैं वसुंधरा राजे का बुरा नहीं मानता हूं क्योंकि उनके साथ जो अन्याय कर रही है भाजपा, वो भी तो सबके सामने है। एक पूर्व मुख्यमंत्री के साथ में आप व्यवहार भी ठीक नहीं करो, बातचीत भी नहीं करो, मिलने का मौका नहीं दो, ये तो हमारी पार्टी में कभी नहीं हुआ।’’

Rajasthan CM Ashok Gehlot(File Photo)- India TV Hindi
Rajasthan CM Ashok Gehlot(File Photo) Image Source : PTI

Highlights

  • "हम भी पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं, पूरा सम्मान मिला हमें"
  • राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रहीं हैं वसुंधरा राजे

Rajasthan News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर तीखा प्रहार किया। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी द्वारी जो अन्याय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से किया जा रहा है, वो सबके सामने है। गहलोत ने कहा, ‘‘राजे के साथ जो अन्याय कर रही है भाजपा, वो भी तो सबके सामने है।’’ राजे के राजस्थान के बेरोजगारों द्वारा पलायन किए जाने संबंधी बयान के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा, "देखिए वसुंधरा राजे जी की जो स्थिति बनाई है भाजपा ने, इसलिए वो उनका फर्ज बनता है कि वो कुछ बातें, ऐसी बोलें जिससे कि दोबारा वो सामने आ सकें, और ये स्वाभाविक भी है।" 

गहलोत ने कहा, ‘‘मैं उनका बुरा नहीं मानता हूं क्योंकि उनके साथ जो अन्याय कर रही है भाजपा, वो भी तो सबके सामने है। एक पूर्व मुख्यमंत्री के साथ में आप व्यवहार भी ठीक नहीं करो, बातचीत भी नहीं करो, मिलने का मौका नहीं दो, ये तो हमारी पार्टी में कभी नहीं हुआ।’’ 

'ऐसे व्यवहार करोगे, तो फिर वो क्या करेंगी'

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम भी पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं, पूरा सम्मान मिला हमें पार्टी के अंदर, हमें पूर्व मुख्यमंत्री होते हुए भी गुजरात का प्रभारी बनाया गया, कांग्रेस का महामंत्री बनाया गया, संगठन महामंत्री बनाया गया, तो क्या पद से हटने के बाद आप इस प्रकार से व्यवहार करोगे तो फिर वो क्या करेंगी। वो भी कुछ करेंगी।’’ उल्लेखनीय है कि राजस्थान में भाजपा की राज्य इकाई भी गुटबाजी का सामना कर रही है। दो बार मुख्यमंत्री रहीं राजे ने हाल के दिनों में राज्य में कई इलाकों में दौरों के माध्यम से अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। 

2019 में भाटी ने छो़ड दिया था बीजेपी का दामन

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हाल ही में बीकानेर दौरे पर थीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने वहां एक जनसभा को संबोधित किया, जिसमें भाजपा के बागी और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी द्वारा लोग जुटाए गए। भाटी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अर्जुन राम मेघवाल को दूसरी बार टिकट दिए जाने के हाईकमान के फैसले के खिलाफ भाजपा छोड़ दी थी। राजे की बैठक से पहले भाटी ने घोषणा की थी कि वह पार्टी में वापसी करेंगे, हालांकि उनकी वापसी नहीं हो पाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।