1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Rajasthan News: राजस्थान में हुई बड़ी सड़क दुर्घटना, 4 लोगों की मौत; 8 घायल

Rajasthan News: राजस्थान में हुई बड़ी सड़क दुर्घटना, 4 लोगों की मौत; 8 घायल

 Published : Sep 17, 2022 02:53 pm IST,  Updated : Sep 17, 2022 02:53 pm IST

Rajasthan News: पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात गांव मोरवन के पास उस समय हुआ, जब एक जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जीप में सवार लोग एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के बाद उदयपुर से इंदौर लौट रहे थे।

Representational Image- India TV Hindi
Representational Image Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • हुआ भीषण सड़क हादसा
  • ट्रक से टकराई जीप
  • घायलों को रेफर किया गया उदयपुर

Rajasthan News: राजस्थान में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। हादसा इतना भयानक था कि 4 की मौत हो गई है। चित्तौड़गढ़ जिले में एक दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई

पुलिस के अनुसार यह हादसा शुक्रवार देर रात गांव मोरवन के पास उस समय हुआ, जब एक जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जीप में सवार लोग एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार के बाद उदयपुर से इंदौर लौट रहे थे। मंगलवाड़ के थानाधिकारी रमेश कविया ने बताया कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए।

सभी घायलों को रेफर किया गया उदयपुर

उन्होंने कहा कि सभी घायलों को मंगलवाड़ में प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया है। कविया के मुताबिक मृतकों की पहचान इंदौर निवासी सोहेल, शकीला, राजा और जाहिद के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि मृतकों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है जिसके बाद उनके शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 

बीते दिनों उत्तर प्रदेश में भी हुआ था सड़क हादसा

बीते दिनों उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र में NH-24 पर दो ट्रकों ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पर एक ही परिवार के 35 लोग सवार थे

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर एक ही परिवार के 35 सदस्य सवार थे और एक तेज रफ्तार ट्रक ने आगे, जबकि दूसरे ने पीछे से उसमें जोरदार टक्कर मार दी। अधिकारी के मुताबिक, हादसे में चार लोगों के मरने और 30 अन्य के घायल होने की खबर है। उन्होंने बताया कि चार घायलों की हालत गंभीर है, जिन्हें उपचार के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया है। बता दें कि ट्रैक्टर-ट्रॉली दो ट्रकों के बीच में आ गई, जिससे बड़ा सड़क हादसा हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।