1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से एक और मौत, सामने आए 104 नये मामले

राजस्थान में Coronavirus संक्रमण से एक और मौत, सामने आए 104 नये मामले

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2021 10:01 pm IST,  Updated : Feb 18, 2021 10:01 pm IST

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को 104 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,19,270 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2783 हो गई।

Rajasthan records 104 fresh COVID-19 cases, 1 more death- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना वायरस के 104 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,19,270 हो गई है। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के बृहस्पतिवार को 104 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,19,270 हो गई है। इसके साथ ही संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई जिससे राज्य में इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2783 हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को 104 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,19,270 हो गई जिसमें 1275 रोगी उपचाराधीन है। नये मामलों में बृहस्पतिवार को जयपुर में 24, जोधपुर में 18, कोटा में 15, बांसवाडा-डूंगरपुर 8-8, उदयपुर में 7, भरतपुर-भीलवाडा में 5-5 नये संक्रमित शामिल है। वहीं राज्य के 33 जिलों में से 16 जिलो में संक्रमण शून्य पाया गया है। 

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को राज्य में 77 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,15,212 संक्रमित ठीक हो चुके है। राज्य में इस संक्रमण से राज्य में अब तक 2783 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें जयपुर में 517, जोधपुर में 305अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

इस बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण के मामले में अमेरिका और इंग्लैंड के बाद भारत, दुनिया भर में तीसरे स्थान पर है। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे तक देश भर में 94 लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों और कोरोना योद्धाओं को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है।

उसने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के दर में भी पिछले सात दिनों में लगातार कमी आयी है। एक फरवरी को यह 1.89 प्रतिशत थी जो गिर कर बृहस्पतिवार को 1.69 प्रतिशत रह गयी। प्रांतों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, 18 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 1,99,305 टीकाकरण सत्रों में टीके की कुल 94,22,228  खुराक के इंजेक्शन लाभार्थियों को लगाये गये हैं। इनमें 61,96,641 स्वास्थ्यकर्मी (पहली खुराक), 3,69,167 स्वास्थ्यकर्मी (दूसरी खुराक) और 28,56,420 कोरोना योद्धा (पहली खुराक) शामिल हैं। 

मंत्रालय ने बताया कि देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 28 दिन पूरे होने के बाद 13 फरवरी से उन लोगों को टीके की दूसरी खुराक का इंजेक्शन लगना शुरू हो गया है जिन्होंने कम से कम 28 दिन पहले पहली खुराक ली थी। कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण दो फरवरी से शुरू हुआ। टीकाकरण के 33वें दिन (18 फरवरी) को 7,932 सत्रों में टीके के  4,22,998 खुराक के इंजेक्शन लगाए गए। इनमें से 3,30,208 लोगों को पहली खुराक जबकि 92,790  लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। 

मंत्रालय ने बताया कि टीके की दूसरी खुराक लेने वालों में से 58.20 प्रतिशत लोग सात राज्यों से हैं। अकेले कर्नाटक में 14.74 प्रतिशत (54,397 खुराक) इंजेक्शन लगे हैं। मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार तक करीब 1.06 करोड़ (1,06,56,845) लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।