1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 22 नये मामले, दूसरी लहर में बच्चे भी हुए प्रभावित

राजस्थान में सामने आये कोरोना वायरस के 22 नये मामले, दूसरी लहर में बच्चे भी हुए प्रभावित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 21, 2021 08:44 pm IST,  Updated : Jul 21, 2021 08:44 pm IST

चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नये मामले सामने आये। उनमें उदयपुर से छह, बांसवाडा से चार, जयपुर से तीन मामले हैं। इस घातक संक्रमण से राज्य में अब तक 8951 लोगों की मौत हो चुकी है।

Rajasthan reports 22 fresh Covid cases- India TV Hindi
राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नये मामले सामने आए।  Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नये मामले सामने आए। चिकित्सा विभाग की ओर से बुधवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 22 नये मामले सामने आये। उनमें उदयपुर से छह, बांसवाडा से चार, जयपुर से तीन मामले हैं। इस घातक संक्रमण से राज्य में अब तक 8951 लोगों की मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में 55 लोग संक्रमणमुक्त हुए। अब राज्य में 358 मरीज उपचाराधीन हैं।

वहीं, एंटीबॉडी टेस्ट में यह बात सामने आई है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बच्चे भी प्रभावित हुए हैं। एसिम्प्टेमेटिक या हल्के लक्षणों के कारण बच्चों में कोरोना का पता नहीं चल पाया लेकिन एंटीबॉडी टेस्ट में कई बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो रही है। जयपुर के जे.के लोन अस्पताल में पोस्ट कोविड कॉम्प्लिकेशन के रुप में एमआईएससी के छह दर्जन से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है लेकिन दूसरी लहर में भी बच्चे इससे प्रभावित हुए हैं। हालांकि कुल कितने बच्चे दूसरी लहर में संक्रमित हुए इसका आंकड़ा सामने नहीं आ पाया है लेकिन बच्चों में एंटीबॉडी टेस्ट होने से उनमें कोरोना होने का खुलासा हुआ है।

जयपुर के जे.के लोन अस्पताल में पोस्ट कॉविड कॉम्प्लिकेशन के रुप में एमआईएससी के 70-80 मामले सामने आ चुके हैं। अलग-अलग लक्षणों के जरिए अस्पताल में भर्ती हुए बच्चों में कोरोना एंटीबॉडी टेस्ट हुए तब पता चला कि यह बच्चे कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।