1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 78 नये मामले, संक्रमण से दो और लोगों की मौत

राजस्थान में सामने आए Coronavirus के 78 नये मामले, संक्रमण से दो और लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 15, 2020 12:00 pm IST,  Updated : Jun 15, 2020 12:00 pm IST

कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में दो और लोगों की मौत के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 294 हो गई है। वहीं 78 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर सोमवार को 12,722 हो गए।

Rajasthan reports two more coronavirus deaths, 78 fresh cases takes tally to 12,722- India TV Hindi
Rajasthan reports two more coronavirus deaths, 78 fresh cases takes tally to 12,722 Image Source : INDIA TV

जयपुर: कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में दो और लोगों की मौत के बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 294 हो गई है। वहीं 78 नये मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर सोमवार को 12,722 हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उदयपुर में एक संक्रमित मरीज की जान चली गई। अन्य राज्य के एक संक्रमित की भी यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 294 हो गई है।

Related Stories

केवल जयपुर में ही कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 133 है जबकि जोधपुर में 27, कोटा में 18, भरतपुर में 17, अजमेर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 19 रोगियों की भी यहां मौत हुई है। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 78 नये मामले सामने आये।

इनमें से जयपुर में 29, झुंझुनू में 18, अलवर में नौ, गंगानगर में पांच, सवाई माधोपुर में पांच व कोटा तथा भरतपुर में दो-दो नये मामले सामने आए।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर तथा जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।