1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में दिल दहला देने वाला हादसा: बीकानेर में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 4 घायल

राजस्थान में दिल दहला देने वाला हादसा: बीकानेर में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत, 4 घायल

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 22, 2025 09:40 am IST,  Updated : Jul 22, 2025 02:21 pm IST

राजस्थान के बीकानेर में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और चार अन्य लोग घायल हो गए हैं।

Road accident bikaner rajasthan- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

राजस्थान में दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आ रही है। बीकानेर जिले में सोमवार की देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही हादसे में 4 अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने मंगलवार को इस पूरे हादसे के बारे में जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं बीकानेर के इस हादसे के बारे में सबकुछ।

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बीकानेर में ये हादसा सोमवार की देर रात सिखवाल इलाके में हुआ है। यहां दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने जानकारी दी है कि गाड़ियों के बीच टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों ही कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और कार में सवार एक-दो लोग खिड़कियों को तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरे जिससे वे घायल हो गए।

मृतकों की हुई पहचान

राजस्थान के बीकानेर में सिखवाल इलाके में हुए भीषण हादसे में मृत लोगों की पहचान मनोज जाखड़, करण, सुरेंद्र कुमार, दिनेश और मदन सारण के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा शवों को जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। वहीं, हादसे में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

बारां में भी हुआ था हादसा

कुछ ही दिनों पहले राजस्थान के बारां जिले में नेशनल हाईवे- 27 पर भीषण हादसा हुआ था। एक अनियंत्रित कार ने पीछे से पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। कार में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। इस हादसे में सभी को जान गंवा पड़ी थी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- एक, दो या तीन नहीं बल्कि एक साथ दिखा 19 सांपों का झुंड, VIDEO देख दहल जाएगा दिल

राजस्थान बॉर्डर पर नोटम जारी, भारत-पाकिस्तान सीमा के पास अभ्यास करेगी भारतीय वायुसेना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।