1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. Video: 'अकबर महान नहीं बल्कि ...', राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने मुगल बादशाह पर दिया तीखा बयान

Video: 'अकबर महान नहीं बल्कि ...', राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने मुगल बादशाह पर दिया तीखा बयान

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Feb 27, 2024 03:57 pm IST,  Updated : Feb 27, 2024 04:30 pm IST

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हमने पढ़ा कि अकबर महान था लेकिन वह मीना बाजार लगवाया करता था और वहां सुंदर लड़कियों और महिलाओं को चुनता था और उनके साथ बलात्कार करता था।

राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर।- India TV Hindi
राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर। Image Source : X (@MADANDILAWAR)

राजस्थान के स्कूल शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मुगल बादशाह अकबर के खिलाफ काफी तीखे बयानों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने अकबर को अत्याचारी और बलात्कारी तक बता दिया है। शिक्षा मंत्री दिलावर ने राज्य में पाठ्यक्रम की समीक्षा पर बात करते हुए ये बयान दिया है। शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा है कि जब हम छात्र थे, हमने पढ़ा कि अकबर महान था। मैंने यह भी पढ़ा है कि अकबर महान था लेकिन उसमें ऐसी कोई बात नहीं थी। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या सब कहा है। 

अकबर मीना बाजार लगवाता था- दिलावर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान पर राजस्थान में नया विवाद शुरू हो सकता है। मदन दिलावर ने कहा कि हमने पढ़ा कि अकबर महान था लेकिन वह मीना बाजार लगवाया करता था और वहां सुंदर लड़कियों और महिलाओं को चुनता था और उनके साथ बलात्कार करता था। शिक्षा मंत्री दिलावर के इस बयान का वीडियो भी सामने आया है। आगे देखें उनका बयान का पूरा वीडियो-:

अकबर एक आक्रमणकारी था- मदन दिलावर

मदन दिलावर ने मुगल बादशाह अकबर के खिलाफ तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा है कि सबसे पहले, अकबर एक आक्रमणकारी था और उसका हमारे देश के लोगों से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने सवाल उठाया कि एक बलात्कारी कभी महान कैसे हो सकता है? दिलावर ने आगे कहा कि अकबर एक एक बलात्कारी था और उसका नाम भारत में लेना एक पाप जैसा है।

सूर्य नमस्कार को लेकर राजस्थान में विवाद

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि राजस्थान के स्कूलों में सूर्य नमस्कार को शुरू कराया जा रहा है। कुछ ही दिनों में सूर्य नमस्कार सभी विद्यालयों में नियमित हो जाएगा। बता दें कि 15 फरवरी को राजस्थान के सभी सरकारी स्कूलों में सूर्य नमस्कार कराने को लेकर आदेश जारी किया गया था। इस मुद्दे पर जमीयत उलेमा हिंद की राजस्थान कार्यकारिणी ने बैठक भी की थी। 

ये भी पढ़ें- मम्मी-पापा की ट्रांसफर के लिए जुड़वा बहनों ने लिखा पीएम मोदी को इमोशनल लेटर, ड्राइंग देख रो देंगे आप


वैभव गहलोत ने राजस्थान क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, BJP पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।