1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान रोडवेज बसों का किराया महंगा, कितना बढ़ रेट? पढ़ें परिवहन निगम का नया आदेश

राजस्थान रोडवेज बसों का किराया महंगा, कितना बढ़ रेट? पढ़ें परिवहन निगम का नया आदेश

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Aug 06, 2025 08:57 am IST,  Updated : Aug 06, 2025 08:57 am IST

राजस्थान रोडवेज की में बसों में यात्रा करने वाली आम जनता को बड़ा झटका लगा है। यात्रियों की जेब पर अब बोझ बढ़ने वाला है। 95 पैसे से 2 रुपये 10 पैसे प्रति किमी की दर से किराया बढ़ाया गया है।

rajasthan roadways bus- India TV Hindi
राजस्थान रोडवेज बसों का किराया बढ़ा। Image Source : PTI

जयपुर: राजस्थान में रोडवेड और प्राइवेट बसों में अब सफर करना महंगा हो गया है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) ने साधारण से लेकर सुपर लग्जरी एसी बसों के किराए में बढ़ोतरी की है। नई दरें 5 अगस्त की मध्यरात्रि से लागू हो गई है। ये दरें राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर लागू होंगी। 

RSRTC की अध्यक्ष ने क्या बताया?

RSRTC की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने कहा कि किराए में यह संशोधन राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुसार किया गया है। इसके अनुसार साधारण सेवा बसों के किराए में प्रति यात्री प्रति किलोमीटर 10 पैसे की वृद्धि की गई है। किराए में बढ़ोतरी के बावजूद अतिरिक्त चार्ज की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यात्रियों से अलग से लिए जाने वाले अधिभार पहले की तरह ही वसूले जाएंगे। ये दरें राजस्थान राज्य की सीमा के अंदर लागू होंगी।  

किन बसों में कितना बढ़ा किराया?

सेमी-डीलक्स बसों के लिए यह वृद्धि 12 पैसे है। डीलक्स (नॉन-एसी) श्रेणी की बसों के लिए 15 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है। AC बसों के किराए में भी 15 पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि होगी जबकि वातानुकूलित (AC) श्रेणी की सुपर लग्जरी बसों में यात्रा 20 पैसे प्रति किलोमीटर महंगी होगी। यात्री किराए की नई दरें लागू होने के बाद साधारण बसों में प्रति किलोमीटर किराया अब 95 पैसे प्रति यात्री होगा।

इसी तरह यह किराया सेमी-डीलक्स बसों के लिए 1.10 रुपये, डीलक्स (नॉन-एसी) बसों के लिए 1.25 रुपये, वातानुकूलित सेवाओं के लिए 1.80 रुपये और सुपर लग्जरी वातानुकूलित सेवा के लिए 2.10 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति यात्री होगा। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

राजस्थान: बेकाबू कार ने बाइक सवारों और राहगीरों समेत एक दर्जन को रौंदा, CCTV देखकर कांप जाएगा दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।