1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के सिरोही में बड़ा हादसा, दिवाली मनाने घर आ रहा था परिवार, टायर फटने से पलटी कार, 5 की मौत

राजस्थान के सिरोही में बड़ा हादसा, दिवाली मनाने घर आ रहा था परिवार, टायर फटने से पलटी कार, 5 की मौत

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Oct 24, 2024 12:13 pm IST,  Updated : Oct 24, 2024 12:13 pm IST

राजस्थान के सिरोही में गुरुवार सुबह एक कार हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। कार का टायर फटने से यह हादसा हुआ। मृतकों में एक 11 महीने का बच्चा भी शामिल है।

sirohi road accident- India TV Hindi
सिरोही में सड़क हादसा Image Source : INDIA TV

राजस्थान के सिरोही जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार का टायर फटने से कार पलट गई जिससे यह हादसा हुआ। हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा राजमार्ग पर हुआ। कार में सवार लोग जोधपुर जा रहे थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है।

गुजरात के दाहोद से जोधपुर जा रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार हादसा आज सुबह करीब 6 बजे सिरोही में नेशनल हाईवे पर सारनेश्वर जी पुलिया के पास हुआ। कार में सवार होकर एक ही परिवार के 6 लोग गुजरात के दाहोद से फलौदी जिले के खारा गांव जा रहे थे। ये लोग दाहोद में रहते थे और दीवाली मनाने गांव आ रहे थे। सारनेश्वर जी पुलिया के पास चलती कार के ब्रेक फेल हो गए। इसके बाद डिवाइडर से टकराने के कारण कार का एक टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर फोरलेन हाईवे के दूसरी साइड से होते हुए नाले में जा गिरी।

मृतकों में 11 महीने का बच्चा भी शामिल

हादसे में कार में सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को कार से बाहर निकालकर सिरोही जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग सैन समाज के थे। इनमें दो महिला और दो पुरुष समेत एक मासूम बच्चा शामिल है। मृतकों की शिनाख्त प्रताप, रामूराम, उषा, पूजा और 11 माह का आशू के रूप में हुई है। वहीं, शारदा नाम की एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सहित कोतवाली थाना, पुलिस तहसीलदार जगदीश बिश्नोई और मुकेश चौधरी भी मौके पर पहुंचे।

(रिपोर्ट- सुनील आचार्य)

यह भी पढ़ें-

एक्सीडेंट के बाद कार के उड़ गए परखच्चे, फिर भी बच गई दो लोगों की जान; Video देख रह जाएंगे दंग

एक्सीडेंट के बाद नाले में गिरी कार, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत; CM ने जताया दुख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।