1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के सीकर में भयानक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार; दो की मौत

राजस्थान के सीकर में भयानक हादसा, डिवाइडर से टकराई कार; दो की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2023 07:38 pm IST,  Updated : Feb 10, 2023 07:38 pm IST

सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज गति की अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य और एक राहगीर भी हादसे में घायल हो गया।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PTI/FILE

Rajasthan: राजस्थान के सीकर में एक भयानक हादसा हो गया। सीकर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक तेज गति की अनियंत्रित कार के डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई जबकि दो अन्य और एक राहगीर भी हादसे में घायल हो गया।  पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक तेज गति की अनियंत्रित कार कल्याण सर्किल के पास डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार सौरभ सैनी और नरेंद्र की मौत हो गई जबकि कार में सवार उनके दो अन्य दोस्त सुनील एवं जागृत घायल हो गए।

बरेली हादसे में तीन की मौत

वहीं, बरेली जिला मुख्यालय के कैंट इलाके में शुक्रवार को किसी अज्ञात वाहन की टक्‍कर से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि विशाल नामक युवक बरेली कैंट क्षेत्र के युगवीणा शादी लॉन में अपने चचेरे भाई दीपक की शादी में शामिल होने के बाद शुक्रवार सुबह एक दोस्त को सेटेलाइट बस अड्डे पर छोड़ने जा रहा था, तभी अचानक बरेली क्लब के पास अज्ञात वाहन ने उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हादसे में कार में सवार विशाल (28), सुरेंद्र (30) और अरविंद (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनय (23), अनिल (23) और विजय (31) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया जबकि तीनों गंभीर रूप से घायल युवकों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि कार में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। उसके अनुसार कार की हालत देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी बड़े वाहन ने उसमें टक्कर मारी है। 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।