1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जहां की चोरी वहां के लोगों से कान पकड़ कर माफी मांगते नजर आए शातिर चोर- VIDEO वायरल

जहां की चोरी वहां के लोगों से कान पकड़ कर माफी मांगते नजर आए शातिर चोर- VIDEO वायरल

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 03, 2025 09:45 am IST,  Updated : Mar 03, 2025 09:55 am IST

झुंझुनूं में एक नया ट्रेंड देखने को मिला। चोरी के आरोप में पकड़े गए अपराधी लंगड़ाते हुए कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

लंगड़ाते हुए कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए अपराधी- India TV Hindi
लंगड़ाते हुए कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए अपराधी

राजस्थान की झुंझुनूं पुलिस के नए ट्रेंड से अपराधियों में भय व्याप्त हो गया है। पुलिस अब गिरफ्तार बदमाशों को मौके पर ले जाकर शिनाख्त परेड के रूप में जुलूस निकालती है। पुलिस की खातिरदारी के बाद अपराधी लंगड़ाते हुए कान पकड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं। झुंझुनूं जिले के पिचानवा गांव में एक के बाद एक हो रही चोरियों का खुलासा करते हुए चिड़ावा पुलिस व एजीटीएफ ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना सहित 4 शातिर चोरों को नागौर जिले में धर दबोचा।

पिचानवा गांव में चोरी का खुलासा 

पुलिस की गिरफ्त में आए गिरोह ने झुंझुनूं जिले व हरियाणा के विभिन्न जिलों में दो दर्जन से अधिक चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना कबूला है। पुलिस गिरफ्तार चारों आरोपियों को लेकर पिचानवा गांव पहुंची। जहां चोरों ने एक चिकित्सक के घर करीब 15 लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी की करवाई गई परेड

ग्रामीणों को जब सूचना मिली कि चोरी के आरोपियों को पुलिस गांव लेकर आई है तो पूरा गांव मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपियों की पैदल परेड करवाई। इस दौरान लंगड़ाते हुए आरोपी कान पकड़कर और हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।

पुलिसकर्मियों का स्वागत 

ग्रामीणों ने चिड़ावा थानाधिकारी आशाराम गुर्जर व समस्त पुलिसकर्मियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान गांव की महिलाएं भी पुलिसकर्मियों को आशीर्वाद देती नजर आई, जो कि बहुत कम देखने को मिलता है। आपको बता दें गिरफ्तार चारों आरोपी हरियाणा के लोहारू के रहने वाले हैं। बहरहाल झुंझुनूं पुलिस के इस नए ट्रेंड ने अपराधियों में खौफ जरूर पैदा कर दिया है।

पुलिस कार्रवाई की तारीफ

झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी ने पुलिस टीम की सराहनीय कार्यशैली को देखते हुए 20 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से इलाके में अपराधियों में खौफ और आमजन में विश्वास बढ़ा है।

(रिपोर्ट- अमित शर्मा)

ये भी पढ़ें-

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक माह की बच्ची को कुचला, हुई दर्दनाक मौत, मां ने जताई आपत्ति तो...

डबल सुसाइड! डॉक्टर बाप-बेटी के शव मिलने से मचा हड़कंप, सुसाइड नोट में चौंकाने वाले खुलासे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।