1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के कई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

राजस्थान के कई रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

 Published : Oct 02, 2024 09:35 am IST,  Updated : Oct 02, 2024 10:36 am IST

हनुमानगढ़ जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को आज एक अज्ञात व्यक्ति एक पत्र थमा गया जिसको स्टेशन अधीक्षक ने खोलकर पढ़ा तो उनके होश उड़ गए। चिट्ठी में राजस्थान के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

रेलवे स्टेशन- India TV Hindi
रेलवे स्टेशन Image Source : FILE

हनुमानगढ़: राजस्थान के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी हनुमानगढ़ जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक को मिली। इस चिट्ठी में रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

अज्ञात शख्स ने सौंपी चिट्ठी

दरअसल, हनुमागढ़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक को बुधवार सुबह एक अज्ञात शख्स एक चिट्ठी सौंपकर चला गया। स्टेशन अधीक्षक ने जब चिट्ठी खोलकर पढ़ी तो उनके होश उड़ गए। यह चिट्ठी  जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन के नाम से थी और इसमें हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित राजस्थान के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई । 

इन स्टेशनों को उड़ाने की दी धमकी

इस चिट्ठी में श्रीगंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, जयपुर आदि रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई। बीएसएफ जवानों ने जीआरपी और आरपीएफ पुलिस के साथ स्टेशन की तलाशी ली मगर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

(रिपोर्ट-अनामिका गौड़)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।