1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान के जोधपुर में आईबी और ATS का बड़ा एक्शन, तीन मौलवी अरेस्ट; आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका

राजस्थान के जोधपुर में आईबी और ATS का बड़ा एक्शन, तीन मौलवी अरेस्ट; आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Oct 31, 2025 10:50 am IST,  Updated : Oct 31, 2025 10:59 am IST

राजस्थान में आतंकवाद विरोधी दस्ता (ATS) और सेंट्रल इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की संयुक्त कार्रवाई से शुक्रवार सुबह सनसनी फैल गई। जोधपुर, सांचौर और पीपाड़ में तड़के एक साथ हुई छापेमारी में खुफिया एजेंसियों ने तीन संदिग्ध मौलवियों को हिरासत में लिया है।

आयूब मौलवी- India TV Hindi
आयूब मौलवी Image Source : REPORTER

जोधपुरः राजस्थान के जोधपुर में एटीएस और आईबी ने शुक्रवार कई जगहों पर छापेमारी की। जोधपुर, सांचौर और पीपाड़ में तड़के एक साथ हुई छापेमारी में खुफिया एजेंसियों ने तीन मौलवियों को हिरासत में लिया है। जोधपुर से अयूब को, मसूद को पीपाड़ से गिरफ्तार किया गया। सांचौर से उस्मान पकड़ा गया। तीनों मौलवी हैं। अयूब और मसूद को जयपुर ले जाया गया। 

आरोपियों के पास से आपत्तिजनक चीजें बरामद

शुरुआती जांच में उसके अंतरराष्ट्रीय गैंग और आतंकी संगठनों से संपर्क होने की जानकारी सामने आई है। टीम को मौके से कई अहम दस्तावेज, मोबाइल, आतंकी संगठनों से जुड़ा साहित्य और चंदे की रसीदें बरामद हुई हैं। कार्रवाई आज सुबह करीब 5 बजे की गई। बताया जा रहा है कि यह पूरी कार्रवाई गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के निर्देश पर की गई। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी मौलवी के रूप में काम करता था और लंबे समय से खुफिया एजेंसियों के रडार पर था।

फिलहाल एटीएस और आईबी की टीम उसे पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर गई है। अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया जाएगा।  जोधपुर पुलिस और खुफिया एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

सुबह पांच बजे मारा गया छापा

जानकारी के मुताबिक, आईबी और एटीएस ने जोधपुर के चौखा क्षेत्र से पहली गिरफ्तार की। सुबह करीब 5 बजे एटीएस और आईबी की संयुक्त टीम ने चौखा क्षेत्र में छापा मारकर अयूब पुत्र गफ्फार को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार, अयूब के आतंकी संगठनों और अंतरराष्ट्रीय फंडिंग नेटवर्क से जुड़े होने के ठोस इनपुट मिले थे। मौके से टीम ने कई अहम दस्तावेज, मोबाइल, आतंकी साहित्य और चंदे की रसीदें जब्त की हैं। जबकि दूसरी कार्रवाई सांचौर में हुई। सांचौर के झेरडियावास इलाके में स्थित एक मदरसे पर भी छापा मारा गया। मदरसे से मौलवी को गिरफ्तार किया गया।  यहां से उस्मान नामक मौलवी को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उस्मान पर अंतरराष्ट्रीय गैंग से फंडिंग और आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के आरोप हैं।

उधर पीपाड़ कस्बे से भी एक बड़ी खबर सामने आई। एटीएस ने मसूद पुत्र अनवर को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जोधपुर से अयूब की गिरफ्तारी के बाद मसूद अंडरग्राउंड हो गया था, लेकिन एटीएस ने ट्रैक कर उसे एक ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया। मसूद से भी महत्वपूर्ण दस्तावेज और विदेशी संपर्कों से जुड़ी जानकारी मिली है।

पूरे जोधपुर में सर्च ऑपरेशन जारी 

तीनों जगहों पर हुई कार्रवाई के बाद जोधपुर पुलिस, एटीएस और आईबी की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इलाके के मदरसों, धार्मिक स्थलों और किराए के मकानों की गहन जांच की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही निगरानी और तकनीकी इनपुट्स के आधार पर की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।