1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. पति-पत्नी ने कर दी इतनी बड़ी भूल, जिंदगी भर खुद को माफ नहीं कर पाएंगे

पति-पत्नी ने कर दी इतनी बड़ी भूल, जिंदगी भर खुद को माफ नहीं कर पाएंगे

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : May 16, 2024 04:35 pm IST,  Updated : May 16, 2024 05:38 pm IST

राजस्थान के कोटा में माता-पिता की लापरवाही से एक मासूम बच्ची की जान चली गई। दरअसल बच्ची के पापा उसे कार में लॉक कर शादी समारोह में चले गए थे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : DEMO

कोटाः राजस्थान के कोटा में कार में बंद हो जाने के कारण तीन साल की एक बच्ची की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने बृस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार शाम की है जब बच्ची के माता-पिता शादी समारोह में गए थे। मृतक बच्ची की पहचान गोरविका नागर के रूप में हुई।

कार में लॉक कर चले गए थे शादी समारोह में

खतौली थाने के प्रभारी बन्ना लाल ने बताया कि प्रदीप नागर अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ जोरावरपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जैसे ही परिवार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा, मां और उसकी बड़ी बेटी कार से बाहर निकल आईं और प्रदीप वाहन पार्क करने चले गये। उन्होंने कहा, ‘‘प्रदीप को लगा कि गोरविका अपनी मां के साथ कार्यक्रम स्थल के अंदर गई है और उन्होंने कार को लॉक किया और समारोह में शामिल होने के लिए चले गये। लगभग दो घंटे तक वे शादी समारोह में ही रहे।

पुलिस ने दी ये जानकारी

बन्ना लाल ने बताया कि जब वे (बच्ची के माता पिता) मिले और एक-दूसरे से गोरविका के बारे में पूछा तो उन्हें पता चला कि वह उनमें से किसी के भी साथ नहीं थी जिसके बाद उन्होंने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। लाल ने बताया कि बच्ची के माता-पिता ने उसे कार की पिछली सीट पर बेहोश पाया और उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्ची के माता-पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने और पुलिस में मामला दर्ज कराने से इनकार कर दिया।

लापरवाही से गई बच्ची की जान

फिलहाल बच्ची के माता-पिता को शादी समारोह में जाना और लापरवाही बरतना भारी पड़ गया और इसकी कीमत बेटी की जान गंवाकर चुकानी पड़ी। बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। बच्ची की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।