1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. जैसलमेर स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद की गई, पूरे इलाके में रेड अलर्ट

जैसलमेर स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद की गई, पूरे इलाके में रेड अलर्ट

 Published : May 10, 2025 03:31 pm IST,  Updated : May 10, 2025 04:55 pm IST

पूरे इलाके में हाई रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन की सलाह के बाद जैसलमेर स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही स्थगित कर दी गई है।

Indian railway- India TV Hindi
भारतीय रेलवे Image Source : FILE

जैसलमेर: जैसलमेर के इलाके में पाकिस्तान की नापाक हरकतों और खासतौर से नागरिक इलाकों को निशाना बनाने की उसकी हरकतों को देखते हुए पूरे इलाके में हाई रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं जिला प्रशासन की सलाह के बाद जैसलमेर स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही स्थगित कर दी गई है। ब्लैकआउट के बाद ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया जाएगा। उधर,  भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। पाकिस्तान से सटे जम्मू और पंजाब के बॉर्डर एरिया में रात में ट्रेनों को गुजरने पर रोक लगा दी गई है। 

जैसलमेर में धमाके

बता दें कि जैसलमेर में भारत और पाकिस्तान की सेना आमने-सामने आ चुकी है। यहां एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दे रहे हैं। इसलिए प्रशासन ने लोगों को घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी है। पूरे इलाके में रेड अलर्ट जारी किया गया है। यही वजह है कि जैसलमेर स्टेशन से ट्रेनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।

आने-जाने के सभी प्वाइंट बंद

जैसलमेर बॉर्डर का इलाका है और यह जिला बेहद संवेदनशील माना जाता है। पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ने के बाद से ही यहां काफी सतर्कता बरती जा रही है। भारतीय सेना ने आने और जाने के प्वाइंट पूरी तरह से बंद कर दिए हैं। सभी रास्ते और दुकानें बंद कर दी गई हैं। पोकरण के आस पास इलाके में धमाकों की आवाज सुनाई दी है। पोकरण में तीन धमाके हुए है, गाँव खाली कराया है।

जोधपुर में धमाके

जोधपुर जिले के दो गांव ढढू व उग्रास में एक साथ चार धमाके हुए हैं। इंडियन एयर डिफेन्स सिस्टम ने पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमले को रोक दिया है। इस घटना में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। जोधपुर के जिला कलेक्टर ने अब लोगों से घरों में रहने अपील की है और कई दिशानिर्देश दिए हैं।

हनुमानगढ़ में मिसाइल को मार गिराया

राजस्थान के हनुमानगढ़ के लाखुवाली में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मिसाइल को मार गिराया है। ग्रामीणों ने बताया कि दो फाइटर जेट्स ने पाकिस्तान की ओर से आ रहे इस मिसाइल को हवा में मार गिराया।

रिपोर्ट-अनामिका गौर

ये भी पढ़ें- जैसलमेर में भारत और पाकिस्तान की सेना आमने-सामने, लगातार हो रहे धमाके

जैसलमेर और बाड़मेर में एंट्री बंद, जानें पाकिस्तान से सटे बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर के लिए क्या है अलर्ट

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।