1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. उदयपुर में चौथी मंजिल से कूदी 12वीं की छात्रा, CCTV में कैद चौंकाने वाली मौत; सुसाइड नोट ने बढ़ाया रहस्य

उदयपुर में चौथी मंजिल से कूदी 12वीं की छात्रा, CCTV में कैद चौंकाने वाली मौत; सुसाइड नोट ने बढ़ाया रहस्य

 Written By: Khushbu Rawal @khushburawal2
 Published : Jul 21, 2026 11:40 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 11:40 pm IST

उदयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर 12वीं की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है कि मेरे पापा-मम्मी की कोई गलती नहीं है।

udaipur girl student suicide- India TV Hindi
बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदी छात्रा। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल से 17 साल की छात्रा कूद गई। घटना के तुंरत बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन कुछ समय बाद ही उसने दम तोड दिया। यह पूरा घटनाक्रम सामने एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा हुआ था कि मेरे पापा-मम्मी की कोई गलती नहीं है।

स्कूल से सीधे निर्माणाधीन बिल्डिंग पहुंची छात्रा

छात्रा एक प्राइवेट स्कूल में 12वीं में पढ़ती थी। वह स्कूल से सीधे ही निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पहुंची। इसके बाद चौथी मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी और इमारत के चबूतरे से टकराते हुए नीचे गिरी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल छात्रा को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उदयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

स्कूटी से मिला लेटर 

घटना के बाद मौके पर पहुंचे थानाधिकारी ने बताया कि छात्रा स्कूटी से निर्माणाधीन बिल्डिंग के बाहर पहुंची। स्कूटी बाहर खड़ी की और बिल्डिंग में जाने लगी। जब इमारत में काम कर रहे मजदूरों ने उसे रोका तो वह बोली कि अंदर बॉल गई है, उसे लेने जा रही है। इसके बाद वह सीधे चौथी मंजिल पर पहुंची और नीचे कूद गई। मजदूरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और छात्रा को हॉस्पिटल भिजवाया। उदयपुर में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की स्कूटी से एक लेटर मिला। इसमें लिखा हुआ था कि मेरे पापा-मम्मी की कोई गलती नहीं है। आई लव यू पापा-मम्मी।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना- 

पुलिस और स्कूल प्रशासन ने क्या कहा?

थानाधिकारी ने बताया कि अभी सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। परिवार के सदस्य भी अभी उदयपुर अस्पताल में हैं। वहीं, स्कूल प्रशासन ने बताया कि स्कूल में छात्रा आराम से पढ़ाई कर रही थी। ऐसी कोई बात या कोई संदेह किसी को नहीं था। हम भी घटना से हैरान हैं।

बता दें कि एक हफ्ते पहली ही कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां एक 7वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड की कोशिश की। आत्मघाती कदम उठाने से पहले छात्र ने अपनी बहन को इसकी जानकारी दी थी। 

(रिपोर्ट- भगवान प्रजापत)

यह भी पढ़ें-

दो दिनों से लापता 11वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या, पहाड़ियों के पास मिला शव, दोस्तों से पूछताछ शुरू

टीचर की डांट के बाद 13 साल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रात को फंदे से लटकी हुई मिली लाश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।