1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड, 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Oct 25, 2025 03:10 pm IST,  Updated : Oct 25, 2025 03:10 pm IST

राजस्थान में अचानक मौसम का मिजाज बदला बदला सा हो गया है। सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। 10 जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में बदला मौसम- India TV Hindi
राजस्थान में बदला मौसम Image Source : PTI

राजस्थान में मौसम का मिजाज अचानक बदला बदला सा है और अब सर्दी का असर बढ़ने वाला है। उत्तर  भारत से लगातार चल रहीं ठंडी हवाओं ने मौसम का रुख बदल दिया  है। दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसकी वजह से राजस्थान सहित कई राज्यों का मौसम बदल गया है और मैदानी राज्यों में ठंड अब धीरे धीरे बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी भारत में 26 और 27 अक्टूबर से सक्रिय हो चुका है। इसकी वजह से राजस्थान के उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में 26 से 28 अक्टूबर के दौरान मेघ गर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बारिश  की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक नए एक्टिव होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा प्रभाव 27 और 28 अक्टूबर को रहेगा। इस दिन राजस्थान में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग बताया है कि 27 अक्टूबर को बांसवाड़ा, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इसके अगले दिन 28 अक्टूबर को भी बांसवाड़ा, बारां, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ जिले में बारिश की संभावना है।
  
सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड  
पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पहले ही राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ने लगा है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सीकर जिले के साथ दौसा जिले के तापमान में भी 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। शेखावाटी के सीकर, पिलानी (झुंझुनूं), नागौर के साथ साथ कई जिलों में रात में ठंड बढ़ गई है। दिन के तापमान में भी गिरावट दिखने लगी है। ऐसे में सर्दी का असर अब धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।