1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में किन लोगों को मिलेगा 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर, क्या करना होगा?

राजस्थान में किन लोगों को मिलेगा 19 किलो वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर, क्या करना होगा?

 Published : Apr 08, 2026 11:34 am IST,  Updated : Apr 08, 2026 11:35 am IST

राजस्थान में शादियों के सीजन में आम परिवारों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर को लेकर राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

gas cylinder- India TV Hindi
गैस सिलेडंर। Image Source : PTI

लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG) की किल्लत के बीच राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने आमजन को राहत देने के उद्देश्य से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विवाह समारोहों के लिए LPG सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गोदारा की अध्यक्षता में 7 अप्रैल को राज्य में घरेलू एवं कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था और PNG कनेक्शनों के विस्तार पर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के उच्चाधिकारी एवं ऑयल गैस मार्केटिंग कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में तेल एवं गैस कंपनियों के अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्तमान में गैस सिलेंडर की औसत डिलीवरी अवधि 4-5 दिन के भीतर सुनिश्चित की जा रही है। 

ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों में कितने-कितने सिलेंडर मिलेंगे?

बता दें कि अब राजस्थान में शादियों के सीजन में घरेलू सिलेंडर की तुलना में 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर की मांग बहुत ज्यादा रहती है, इसलिए गोदारा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्रामीण क्षेत्रों में विवाह समारोह के लिए 19 किलो के दो कमर्शियल गैस सिलेंडर और शहरी क्षेत्रों में विवाह समारोह के लिए 19 किलो के तीन कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे लोगों को वैकल्पिक ईंधन की समस्या का सामना न करना पड़े।

करना होगा ये काम-

कमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए विवाह के कार्ड को सलंग्न कर संबंधित DSO को आवेदन करना होगा। आवेदन प्राप्त करने के बाद DSO द्वारा क्षेत्र की गैस एजेंसी से संपर्क कर वाणिज्यिक सिलेंडरों की व्यवस्था करवाई जाएगी। 

गोदारा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बिना ई-केवाईसी के किसी भी कंज्यूमर को LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाए, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो और पात्र व्यक्तियों को ही लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी के खिलाफ योगी सरकार सख्त, 23 हजार से अधिक जगहों पर छापेमारी

LPG Crisis: केंद्र ने 5Kg सिलेंडर को लेकर राज्य सरकारों को लिखा पत्र, कहा- वितरण को प्राथमिकता दें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।