1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. राजस्थान में कोरोना का बढ़ता खतरा, गहलोत सरकार अगले 15 दिनों के लिए लेगी सख्त फैसले

राजस्थान में कोरोना का बढ़ता खतरा, गहलोत सरकार अगले 15 दिनों के लिए लेगी सख्त फैसले

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 04, 2021 06:20 am IST,  Updated : Apr 04, 2021 06:20 am IST

कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार अगले 15 दिनों के लिए सख्त फैसले करेगी।

ashok gehlot- India TV Hindi
राजस्थान में कोरोना का बढ़ता खतरा, गहलोत सरकार अगले 15 दिनों के लिए लेगी सख्त फैसले Image Source : FILE PHOTO

जयपुर: कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार अगले 15 दिनों के लिए सख्त फैसले करेगी। गहलोत ने कहा, ‘‘कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकना एवं जीवन बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’

मुख्यमंत्री ने शनिवार रात यहां राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति व टीकाकरण के बारे में उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह बात कही।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकना एवं जीवन बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कोविड-19 एवं टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक के बाद निर्णय लिया है कि अगले 15 दिनों के लिए सख्त फैसले लिए जाएंगे और इस सम्बन्ध में विस्तृत दिशानिर्देश व मानक संचालन प्रक्रिया शीघ्र जारी किए जाएंगे।’’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।