1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. रविवार के दिन इन 4 राशियों की रहेगी मौज, धन लाभ से लेकर करियर में सफलता तक शुभ संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

रविवार के दिन इन 4 राशियों की रहेगी मौज, धन लाभ से लेकर करियर में सफलता तक शुभ संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Aug 08, 2026 08:14 pm IST,  Updated : Aug 08, 2026 08:15 pm IST

कल सावन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर ग्रह-नक्षत्रों का विशेष संयोग बन रहा है। ऐसे में कामदा एकादशी का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। निवेश, धन लाभ, करियर में इन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जानें कौन सी कल की भाग्यशाली राशियां।

kal ki lucky rashiyan, कल की लकी राशियां, कल की भाग्यशाली राशियां- India TV Hindi
कल की भाग्यशाली राशियां Image Source : PINTEREST

कल, 9 अगस्त का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इन राशि वालों को धन लाभ से लेकर करियर और परिवार तक कई मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने के साथ नई योजनाओं पर काम करने और आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कल का दिन वृषभ समेत 4 राशियों के लिए लकी रहने वाला है। यहां विस्तार से पढ़िए कल की लकी राशियों का राशिफल

  1. वृषभ राशि: आपके लिए कल का दिन अनुकूल रहने वाला है। इस दिन खुद को सकारात्मक बनाए रखने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार में भी लचीलापन आएगा। अचानक खर्च बढ़ने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में मदद करेगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। कार्य स्थल पर अच्छे काम की वजह से विरोधी भी आपके पक्ष में आ सकते हैं।
  2. मिथुन राशि: कल का दिन खुशियों से भरा रहेगा। लंबे समय से अटके मुआवजे और कर्ज जैसी परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं। जरूरी काम जो बिना किसी की मदद के पूरे हो सकते हैं, उन्हें टालने के बजाय तुरंत शुरू करना बेहतर रहेगा। अपनी जरूरी चीजें संभालकर रखें, वरना जरूरत के समय परेशानी हो सकती है। परिवार की ओर से जीवनसाथी को मिलने वाला कोई शानदार उपहार आपके रिश्ते में मिठास बढ़ा सकता है।
  3. सिंह राशि: 9 अगस्त का दिन सिंह राशि के लिए उत्तम रहेगा। आपके विनम्र व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। व्यापार को मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं और इसमें किसी करीबी की आर्थिक मदद भी मिल सकती है। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। अपने लिए समय निकालने का मौका भी मिलेगा, जिसमें आप अपनी पसंद के काम कर पाएंगे।
  4. तुला राशि: इन जातकों के लिए कल का दिन सुनहरा रहने वाला है। मेहनत और लगन से किए गए काम में सफलता मिलने के योग हैं। दोस्तों के जरिए कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। शाम को कोई खास योजना बनेगी और यह समय आपके लिए यादगार भी बन सकता है। नए अवसरों की तलाश में भी सफलता मिलने की संभावना है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: शुक्र के नक्षत्र गोचर से तुला सहित 3 राशियों की बिगड़ सकती है आर्थिक स्थिति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।