12 June 2026 Lucky Rashi: ज्योतिष शास्त्र की माने तो ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति हर दिन सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। 12 जून 2026, शुक्रवार को प्रदोष व्रत का विशेष संयोग भी बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह दिन अधिक शुभ रहने की संभावना है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, कल के दिन 4 राशि वालों को ज्यादातर मोर्चों पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कल की भाग्यशाली राशियां कौन सी होंगी इनके लिए दिन कैसा रहने वाला है।
सिंह राशि
कल का दिन आपके लिए लाभ और प्रगति से भरा रह सकता है। व्यापार में सफलता के कई अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। शिक्षकों के लिए ट्रांसफर संबंधी परेशानियां खत्म होने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और शुक्रवार के दिन स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहेगा।
धनु राशि
शुक्रवार का दिन आपके सुखद परिणाम लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में दबदबा बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी और रिश्तों में मिठास आएगी। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोगों की अटकी हुई डील पूरी होने की संभावना है।
मकर राशि
कल का दिन मकर राशि के लिए अच्छा बीतेगा। मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी बड़ी कंपनी के साथ महत्वपूर्ण डील फाइनल होने की संभावना है। विद्यार्थियों को मित्रों का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुखद माहौल बना रहेगा।
कुंभ राशि
कल कुंभ राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आय में वृद्धि और अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने में सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सकारात्मकता बनी रहेगी।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)