Wednesday, December 10, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 12 Nov 2025 Rashifal: आज का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खुशियों से भरा, मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

12 Nov 2025 Rashifal: आज का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा खुशियों से भरा, मिल सकती है कोई अच्छी खबर, पढ़ें दैनिक राशिफल

12 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जायेगा। आइए जान लेते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।

Written By : Acharya Indu Prakash Edited By : Naveen Khantwal Published : Nov 12, 2025 06:13 am IST, Updated : Nov 12, 2025 08:12 am IST
Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का राशिफल

12 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 8 बजकर 3 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा, उसके बाद ब्रह्म योग लग जायेगा। आज शाम 6 बजकर 36 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज काल भैरवाष्टमी व्रत है। जानिए सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा। 

मेष राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वो आज अपने परिवार से मिल सकते हैं। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज कार्यों में भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। आपको किसी रिश्तेदार से कॉल पर कोई शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 1

वृष राशि

आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको नकारात्मक सोचने से बचना चाहिए। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही उनके सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आज आपकोवाहन सुख मिलने के योग बने हुए है। आप अपने सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।

  • शुभ रंग: पीच
  • शुभ अंक: 8

मिथुन राशि

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे अच्छा महसूस करेंगे। आज कोई खास कार्य संपन्न होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखेंगे तो काम सुचारु रूप से बनते जाएंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेगी।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 5

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कोई शुभ समाचार मिलने की सम्भावनाहै। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेवजह उलझन लेने से बचना चाहिए। 

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 6

सिंह राशि

आज आप में एक नई उमंग और खुशी रहेगी। आज आप जो भी काम करेंगे वह पूरे मन से करेंगे। कोई नया अनुभव आपको मिलेगा। मानसिक परेशानी का निवारण होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपका सामाजिक दायरा और सम्मान भी बढ़ेगा। आप किसी मित्र से सहयोग लेंगे। आज आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए। रिश्तेदारों के घर आने से दिनभर का सेड्यूल बदल सकता है, घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग: गोल्डन
  • शुभ अंक: 1

कन्या राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। समाज सेवा से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढेगा, लोगों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन अपनी वाणी पर संयम बना के रखें, किसी से बात करते समय मीठी भाषा का प्रयोग करें। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। अगर आप लेखन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी| कोई कविता या कहानी लोगों को खूब पसंद आएगी। 

  • शुभ रंग: मेजेंटा
  • शुभ अंक: 8

तुला राशि

आज आपका दिन माता-पिता की सेवा में बीतेगा। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज दिन सुखद बीतेगा। पारिवार के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी।जो युवा आज जॉब की तलाश में है, उनको आज किसी अच्छी जगह पर जॉब मिलेगी। 

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 2

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज युवाओं को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताये । आज कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग: पिंक
  • शुभ अंक: 3

धनु राशि

आज आपका दिन उमंग से भरा रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। प्रोपर्टी से जुड़ी समस्याओं के लिए भागदौड़ के उपरांत काम बन जायेगा। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। आज किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिलेगा। आज आप किसी थीम पार्क घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जहां अपने मित्रों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। सिलाई का काम करने वालों को अपने कस्टमर से अच्छा लाभ होगा।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 4

मकर राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार में सुधार लाने की जरूरत है। क्योंकि कभी-कभी आपका जल्दबाजी तथा आवेश पूर्ण स्वभाव लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर देता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। कुछ लोग आज आपसे मदद की उम्मीद रखेंगे, आप मदद करके उनकी उम्मीद पर खरा उतरेंगे।

  • शुभ रंग: पर्पल
  • शुभ अंक: 8

कुम्भ राशि

आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने की बजाय अपनी बुद्धि और कार्य क्षमता का उपयोग करेंगे तो समय रहते उचित हल भी निकल आएंगे। आज अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर उचित अमल करें। आज नवविवाहित दंपत्ति में मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्ते में और मधुरता आएगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 1

मीन राशि

आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करेंगे । भाइयों के साथ चल रही समस्या किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से हल हो जाएगी। आज टूर एंड ट्रेवल्स संबंधी व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलेगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा।किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत फील करेंगे। कार्यक्षेत्र में तमाम कठिनाईयां होने के बावजूद भी आप उनसे निपटने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग: नारंगी
  • शुभ अंक: 8

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें: 

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां अपनी बुद्धि और ज्ञान से करती हैं सबको प्रभावित, मेहनत के दम पर पाती हैं ऊंचा मुकाम

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें राशिफल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement