12 सितंबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ सकता है। शनिवार का दिन वृषभ, मिथुन समेत 4 राशियों के लिए खास हो सकता है। इन राशि के जातकों के लिए मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने, रुके हुए कामों में तेजी आने और आगे बढ़ने के नए अवसर मिलने के संकेत हैं। आइए इंदु प्रकाश से जानते हैं कल की राशियों का राशिफल।
- वृषभ राशि: शनिवार का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना बन रही है। बड़ों का सहयोग मिलने से योजनाएं सफलतापूर्वक आगे बढ़ा पाएंगे। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं, जिससे धर्म के प्रति विश्वास और मजबूत होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आप रोज की तुलना में अधिक काम कर पाएंगे। साथ ही करीबियों से मेल-जोल बनाए रखने का भी आपको फायदा मिलेगा।
- मिथुन राशि: इन जातकों के लिए कल का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। कोई रुका हुआ काम दोबारा शुरू होगा और इस बार आपकी मेहनत सफलता दिलाने में मदद करेगी। बिजनेस आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर मिल सकता है, इसलिए इसे हाथ से न जाने दें। महिलाएं सहेलियों के साथ अच्छा वक्त बिता सकती हैं। अध्यात्म की ओर आपका मन लगेगा, जिससे मानसिक संतुष्टि महसूस होगी।
- कन्या राशि: 12 सितंबर का दिन कन्या राशि के लिए बेहद खुशहाल हो सकता है। ऑफिस के काम पूरे करने में किसी की मदद मिल सकती है। वहीं बचपन के किसी दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आप पूरी मेहनत करेंगे,जिसमें परिवार का भी सहयोग मिलेगा। लेखक किसी नई कहानी पर काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें सामाजिक जीवन की झलक देखने को मिल सकती है।
- कुंभ राशि: आपके लिए 12 सितंबर का दिन शानदार रहने वाला है। रोजगार के नए अवसर मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। छात्रों को कड़ी मेहनत के दम पर किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है आपको नए काम पर विचार करने का मौका मिलेगा, इसलिए इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए। इस राशि की महिलाएं किसी नए काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का साथ मिलेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: ऋषि पंचमी 2026 कब है? सप्तऋषियों को समर्पित है ये तिथि, नोट करें सही तारीख और शुभ मुहूर्त