1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 12 सितंबर 2026 का लव राशिफल: मेष-कुंभ वाले प्रेम जीवन में रहें संभलकर, मिथुन सहित 3 राशियों को मिल सकते हैं शुभ फल

12 सितंबर 2026 का लव राशिफल: मेष-कुंभ वाले प्रेम जीवन में रहें संभलकर, मिथुन सहित 3 राशियों को मिल सकते हैं शुभ फल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 12, 2026 06:13 am IST,  Updated : Sep 12, 2026 06:13 am IST

शनिवार के दिन मेष और कुंभ वालों को प्रेम जीवन में संभलकर रहना होगा। वहीं वृषभ, मिथुन सहित कुछ राशियों को लव लाइफ में अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। विस्तार से पढ़ें 12 सितंबर का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

शनिवार के दिन चंद्रमा कन्या राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा की स्थिति के चलते वृषभ और मिथुन वालों को लव लाइफ में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। वहीं मेष और कुंभ वालों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी। यहां विस्तार से पढ़िए आज का लव राशिफल

मेष राशि

आज के दिन आपको पार्टनर के साथ बहसबाजी करने से बचना चाहिए। छोटी सी बात भी अलगाव का कारण बन सकती है, संयमित रहें। 

वृषभ राशि 

वृषभ वालों आपके प्रेम संबंधों में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। पार्टनर के साथ सुखद समय बिताने का मौका आपको मिल सकता है। 

मिथुन राशि 

आज इस राशि के सिंगल लोग मिंगल कर सकते हैं। जो लोग पहले से ही प्रेम संबंधों में हैं उन्हें पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल सकता है। 

कर्क राशि 

लव पार्टनर के साथ इस राशि के जातकों वाद-विवाद करने से बचना चाहिए। पुराने मुद्दों को लेकर गलत विचार बनाने की बजाय खुलकर पार्टनर से बात करें। 

सिंह राशि 

आपके दांपत्य जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। पार्टनर आपकी बातों को दिल से सुनेगा और आप भी खुलकर उनसे बातें कर सकते हैं। 

कन्या राशि 

कन्या वालों आज आपका आकर्षण बढ़ सकता है। सामाजिक स्तर पर कोई आपसे आकर्षित हो सकता है। लव लाइफ में सुखद बदलाव आ सकते हैं। 

तुला राशि 

पार्टनर के साथ नोकझोक हो सकती है और तनाव हो सकता है। आपको अपने रिएक्शन को कंट्रोल में रखना चाहिए। 

वृश्चिक राशि 

प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव इस राशि के जातक देख सकते हैं। कुछ लोग रोमांटिक डिनर या लॉन्ग ड्राइव पर पार्टनर के साथ जा सकते हैं। 

धनु राशि 

पार्टनर की सेहत को लेकर चिंताएं हो सकती है। कार्यक्षेत्र की व्यस्तता के कारण रिश्तों को पूरा समय देना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

मकर राशि 

लव लाइफ सामान्य रहेगी। एक-दूसरे के प्रति भरोसा बढ़ेगा, हालांकि शाम के वक्त किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं।

कुंभ राशि 

प्रेम संबंधों में सतर्क आज के दिन आपको रहना होगा। पुरानी बातों को लेकर विवाद करने से दूरियां बढ़ सकती हैं।  

मीन राशि 

पार्टनर से मनचाहा सहयोग आज के दिन आपको मिल सकता है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो दिल की बात कहने के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

गुरु और चंद्रमा के बीच 16 सितंबर को बनेगा नवपंचम योग, 4 राशियों के करियर और आर्थिक पक्ष में आ सकता है उछाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।