14 अक्टूबर, बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए खुशियों और तरक्की के नए अवसर लेकर आ सकता है। मेहनत का अच्छा परिणाम, धन लाभ और नौकरी से जुड़ी खुशखबरी के योग बनेंगे। खासतौर पर 4 राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहने के संकेत हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए किन राशियों के लिए कल का दिन खास रहने वाला है और किस क्षेत्र में उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। यहां पढ़िए बुधवार की लकी राशियों का राशिफल।
- मेष राशि: इन जातकों के लिए 14 अक्टूबर का दिन उपलब्धियों से भरा रह सकता है। बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने पर घर में खुशी का माहौल बनेगा। बीते दिनों की मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। रचनात्मक कामों में पहचान मिलने के साथ आर्थिक लाभ के अवसर भी बनेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए नए कदम सफल हो सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच आगे बढ़ने में मदद करेगी।
- सिंह राशि: आपके लिए कल का दिन शानदार रहने वाला है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों और दोस्तों का सहयोग मिलने से योजनाएं सफल हो सकती हैं। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे करने में कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में बॉस का साथ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कम मेहनत में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है, लेकिन अपने प्रयास जारी रखना जरूरी होगा।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को कल उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं। कारोबार से जुड़े लोगों को बड़े धन लाभ का अवसर मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को किसी बड़ी कंपनी से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। घर के मामलों में बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद साबित होगी। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अनुकूल रह सकता है। दूसरों का सहयोग आपके लिए आगे बढ़ने का रास्ता आसान करेगा।
- मकर राशि: आपके लिए बुधवार का दिन सुनहरे अवसर लेकर आ सकता है। आप अपनी योजनाओं से दूसरों को सहमत करने में सफल हो सकते हैं। वर्क प्लेस पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े छात्रों के लिए नई चीजें सीखने का अच्छा समय है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है। माता-पिता की ओर से कोई बड़ा उपहार मिलने से मन प्रसन्न होगा और जीवनसाथी का साथ भी मिलेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: अक्टूबर की आखिरी एकादशी 21 को है या 22 को? यहां दूर करें कंफ्यूजन, नोट कर लें सटीक तारीख और मुहूर्त