Monday, December 15, 2025
Advertisement
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 17 November 2025 Love Rashifal: वृषभ-कर्क और सिंह वालों की लव लाइफ के लिए खास है आज का दिन, पढ़ें अपना लव राशिफल यहां

17 November 2025 Love Rashifal: वृषभ-कर्क और सिंह वालों की लव लाइफ के लिए खास है आज का दिन, पढ़ें अपना लव राशिफल यहां

16 November 2025 Love Rashifal: आज कुछ राशि वाले रिश्तों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। इससे आपकी जो भी गलतफहमियां थीं वो दूर हो जाएंगी। चलिए अब जानते हैं सभी 12 राशियों की लव लाइफ के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Written By : Chirag Bejan Daruwalla Edited By : Laveena Sharma Published : Nov 17, 2025 06:15 am IST, Updated : Nov 17, 2025 10:26 am IST
love rashifal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal: मेष राशि वाले अपनी लव लाइफ के प्रति काफी नरम है फिर भी आपको कई बार ऐसे स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है। वृषभ और सिंह वालों को व्यवहारिक होकर अपने चिड़चिडे़ रहने का कारण ढूंढना होगा। मिथुन राशि वाले ये समय अपने रिश्ते में सकारात्मक प्रकृति के बदलाव की योजना के लिए सही है। कर्क राशि के जातक बहुत सारे कामों में व्यस्त रहेंगे और इसके कारण आप अपने पार्टनर की छोटी सी बात पर भी चिड़चिडे़ हो जायेंगे। चलिए अब जानते हैं आज का विस्तृत लव राशिफल।

मेष लव राशिफल

गणेशजी कहते हैं कि आपका रुख अपनी लव लाइफ के प्रति काफी नरम है फिर भी आपको कई बार ऐसे स्थितियों का सामना करना पड़ जाता है जहां लोगों की बातें और भावनाएं आपको सच्ची नही लगती। आप ऐसे लोगों से बहुत प्रभावित नही होंगे। ऐसे लोगों से आपको सच्चे प्यार की उम्मीद करनी भी नही चाहिए। हां, वे आपके अच्छे दोस्त जरूर बन सकते हैं।              
       
  • भाग्यशाली रंग : गुलाबी
  • भाग्यशाली अंक : 15

वृषभ लव राशिफल

गणेशजी कहते हैं कि आपको बहुत ही व्यवहारिक होकर अपने चिड़चिडे़ रहने का कारण ढूंढना होगा। अगर आपको लगता है कि कोई चीज या बात आपके बहुत काम नही आने वाली तो भी ओवर रियेक्ट न करें। अगर आपको अपने इस सबंधो को आगे बढाना है तो आपको इन छोटी छोटी दरारों को भरना होगा। इसके लिए अपनी भावनाओं से हटकर स्थिति के बारे में व्यवहारिक होकर सोचना होगा। इस बारे में आपको अपने ही बारे में परेशान करने वाली कोई सच्चाई भी पता लगेगी।        ᅠ

  • भाग्यशाली रंग : भूरा
  • भाग्यशाली अंक : 9

मिथुन लव राशिफल

गणेशजी कहते हैं कि ये समय अपने रिश्ते में सकारात्मक प्रकृति के बदलाव की योजना के लिए सही है। आप इसे अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहल आपको करनी होगी। आप स्वाभाविक रूप से मितभाषी और शर्मीले हैं और इसी कारण आपका साथी आपकी सच्ची भावना को समझ नहीं पा रहा। बस अपनी दिल की बात सुने और सारा अविश्वास आपके रिश्तो से गायब हो जायेगा।           

  • भाग्यशाली रंग : बैंगनी
  • भाग्यशाली अंक : 7

कर्क लव राशिफल

गणेशजी कहते हैं कि आज आप बहुत सारे कामों में व्यस्त रहेंगे और इसके कारण आप अपने पार्टनर की छोटी सी बात पर भी चिड़चिडे़ हो जायेंगे। वे बातें जो आपको पहले अच्छी और सभ्य लगती थी, अब आपको अच्छी नही लगेंगी। इस चिड़चिडे़ स्वभाव से मुक्ति पाने के लिए आपके पास सबसे अच्छा रास्ता यही है कि आप काम से छुट्टी लेकर ख़ास अपने लिए कुछ करें जैसे एक्सरसाइज या सुन्दरता बढाने के लिए कुछ। इससे आपको अच्छा लगेगा।                      

  • भाग्यशाली रंग : ग्रे 
  • भाग्यशाली अंक : 5

सिंह लव राशिफल

गणेशजी कहते हैं कि यह समय उन सभी रिश्ते को मजबूत करने का समय है, जिनको आपने अपने प्रेम प्रसंग के लिए कुछ पीछे छोड़ दिया था। इसमें आपके माता पिता, भाई-बहन, आपका विस्तारित परिवार और आपके दोस्त शामिल है। आपको यह एहसास करने की जरूरत है की ये रिश्ते किसी भी चीज़ से कम महत्वपूर्ण नहीं हैं और ये आपको मूल्यवान समर्थन प्रणाली प्रदान करते हैं। आपको अपने प्रेम के रिश्ते की तरह ये रिश्ते भी पोषित करने की जरुरत है।                     

  • भाग्यशाली रंग : नारंगी
  • भाग्यशाली अंक : 3

कन्या लव राशिफल

गणेशजी कहते हैं कि यह अपने रिश्तों को मजबूत और घावों को भरने का समय है। ग्रह इस तरह से पंक्तिबद्ध है की आपको ये एहसास होगा की पुरानी बातो को भूलकर आगे की तरफ बढ़ना है और अपने पुराने रिश्तो और अपनी जिंदगी को और मजबूती देनी है। आपके जो भी मुद्दे और शिकायते थी, उनका आपको एहसास होगा की इनकी वजह से आपके रिश्तो में कितनी खटास आई थी, जो की अपने जरुरत से ज्यादा उठाये थे।              

  • भाग्यशाली रंग : सुनहरा
  • भाग्यशाली अंक : 1

तुला लव राशिफल

गणेशजी कहते हैं कि आपकी लव लाइफ में रोचक समय चल रहा है। जिन्होंने अभी किसी के साथ अपने सबंध की शुरुआत की है उन्हें इसे मजबूत बनाने के तरीकों के बारे में सोचना चाहिए। आप दोनों प्यार और प्रतिभा दोनों को ही एक साथ बहुत अच्छे से लेकर चल सकते हैं। अपने भविष्य के बारे में सोच खुली रखें लेकिन अभी कोई योजना निश्चित न करें। केवल समय के साथ चलते जाएँ।                         

  • भाग्यशाली रंग : सफेद
  • भाग्यशाली अंक : 12

वृश्चिक लव राशिफल

गणेशजी कहते हैं कि आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज से काम लेना होगा। अगर शांति बनाये रखनी है तो सोच समझकर बोलें। छोटी मोटी कहासुनी भी गंभीर रूप धारण कर सकती है। हालाँकि, ऐसा कभी कभार ही होता है। इसे अधिक तूल न दें, अगर देंगे तो जीवन की किसी अच्छी चीज को खो देंगे। आज चुप्पी साधना सबसे बेहतर रहेगा।                        

  • भाग्यशाली रंग : काला
  • भाग्यशाली अंक : 10

धनु लव राशिफल

गणेशजी कहते हैं कि रिश्ते का सुनहरा नियम यह है की आपको अपने दिल की आवाज़ सुननी चाहिए। इस बार अपने दिल को अपने मन पर हावी होने दे। आप के आस पास के लोग आपके साथी को ढंग से समझ नहीं पाएंगे इसलिए अपने प्रेम के जीवन में उनकी बातो को न सुने। अपने दिल की सुने और अपने आत्म सम्मान को बनाए रखने की कोशिश करे। सबसे जरुरी चीज़ जो आपके लिए मायने रखती है वो है रिश्ते की पवित्रता।                    

  • भाग्यशाली रंग : नीला
  • भाग्यशाली अंक : 6

मकर लव राशिफल

गणेशजी कहते हैं कि दिन की शुरुआत में आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन प्यार उनसे अधिक होने की वजह से बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। शांति और अंतरंगता बनी रहेगी और दिन शांति से कट जाएगा। आप अपने प्रिय के साथ अपनी मनपसंद पिकनिक स्पॉट पर घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।                          

  • भाग्यशाली रंग : पीला
  • भाग्यशाली अंक : 8

कुंभ लव राशिफल

गणेशजी कहते हैं कि आज आप ऐसे साथी से मिल सकते है जिसका आप सपना देखा करते थे। यह व्यक्ति आप ही की तरह दिलचस्प और साहसी होगा। आप कुछ समय से इस तरह के व्यक्ति से मिलने की कोशिश कर रहे थे। प्रेम की चिंगारियां आप में रहेंगी और आप उस व्यक्ति के बारे में सोचते रहेंगे। उस व्यक्ति को धीमे से अपनी प्रेम रूपी भावनाएं व्यक्त करना न भूले।                

  • भाग्यशाली रंग : लाल
  • भाग्यशाली अंक : 4

मीन लव राशिफल

गणेशजी कहते हैं कि आप चाहते हैं की कोई आपको बहुत प्यार और दुलार करे। आपकी यही इच्छा आपको असुरक्षित और डिमांडिंग दर्शा सकती है। आप आज बच्चों जैसा व्यवहार करेंगे और अपने पार्टनर को अपने अफेयर को निजी स्तर तक सीमित रखने को कहेंगे। यह काफी मुश्किल है क्योंकि आप दोनों एक ही जगह काम करते हैं। उस मुश्किल स्थिति का अंदाज लगायें जिसमें आप अपने पार्टनर को डाल रहे हैं।                      

  • भाग्यशाली रंग : हरा
  • भाग्यशाली अंक : 2

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

More Rashifal News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें राशिफल सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement