1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 18 सितंबर 2026 का लव राशिफल: तुला-कुंभ वाले अपनी बातों से जीत सकते हैं पार्टनर का दिल, कन्या सहित 3 राशियां रहें संभलकर

18 सितंबर 2026 का लव राशिफल: तुला-कुंभ वाले अपनी बातों से जीत सकते हैं पार्टनर का दिल, कन्या सहित 3 राशियां रहें संभलकर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 18, 2026 06:17 am IST,  Updated : Sep 18, 2026 06:17 am IST

शुक्रवार का दिन तुला और कुंभ राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। वहीं कन्या सहित कुछ राशियों को आज के दिन प्रेम जीवन में सतर्कता भी बरतनी होगी। विस्तार से पढ़ें 18 सितंबर का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : UNSPLASH

शुक्रवार का दिन तुला और कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए अच्छा रह सकता है। अपनी बातों से इन राशियों के लोग पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। वहीं कन्या, मेष सहित कुछ लोगों को प्रेम संबंधों में आज के दिन सतर्कता बरतनी की भी आवश्यकता होगी।  यहां विस्तार से पढ़िए आज का लव राशिफल

मेष राशि 

आज के दिन आपको वाणी पर संयम रखना चाहिए। जल्दबाजी में कही गई कोई बात पार्टनर को चुभ सकती है।

वृषभ राशि 

 आपके लिए दिन अच्छा रह सकता है लवमेट के साथ यादगार समय बिताने का मौका इस राशि वालों को मिल सकता है। रिश्ता मजबूत होगा।

मिथुन राशि 

पुराने मतभेद सुलझाने के लिए दिन अनुकूल साबित हो सकता है। पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें, प्रेम जीवन में नया उत्साह आएगा।

कर्क राशि 

सहानुभूति और देखभाल से पार्टनर का मन इस राशि के लोग जीत सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।

सिंह राशि 

रिश्ते में अहंकार को आड़े न आने दें। पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें वरना रिश्ता खराब हो सकता है।

कन्या राशि 

पार्टनर को लेकर दूसरों की बातों को सुनने की बजाय खुलकर पार्टनर से बात करें। बेवजह का शक रिश्ते को तोड़ सकता है।

तुला राशि 

आपकी बातों का जादू आज पार्टनर पर चल सकता है। अपने दिल की बात बयां करने के लिए दिन बेहद अच्छा साबित होगा।

वृश्चिक राशि 

काम के दबाव के कारण पार्टनर को समय न दे पाने से उनकी नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है। संतुलन बनाकर आगे बढ़ें।

धनु राशि 

सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति की एंट्री आज के दिन हो सकती है। विवाहित जातकों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि 

पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिलने की उम्मीद है। एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा और भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे।

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए रोमांस से भरा रह सकता है। आपकी संवाद शैली और अंदाज पार्टनर को लुभाएगा। 

मीन राशि 

दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जो लोग प्रेम संबंध में हैं वो पार्टनर को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। सकारात्मक जवाब मिलने की उम्मीद है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

18 सितंबर की रात चंद्रमा पर पड़ेगी शनि की दसवीं दृष्टि, मकर-मीन सहित 3 राशियां वित्तीय मामलों में रहें सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।