1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. मेष-कन्या समेत इन 4 राशियों पर बरसेगी खुशियां, करियर में तरक्की और धन लाभ के संकेत, जानिए कौन सी हैं कल की लकी राशियां

मेष-कन्या समेत इन 4 राशियों पर बरसेगी खुशियां, करियर में तरक्की और धन लाभ के संकेत, जानिए कौन सी हैं कल की लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Sep 18, 2026 06:35 pm IST,  Updated : Sep 18, 2026 06:35 pm IST

शनिवार का दिन कुछ राशि के लिए बेहद शुभ संकेत दे रहा है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, 4 राशि के जातकों को कामकाज और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वहीं, पारिवारिक मामलों में भी सकारात्मक बदलाव के संकेत हैं। जानिए कौन-सी हैं कल की लकी राशियां।

19 september 2026 Lucky Rashi, kal ki bhagyashli rashiyan, 19 सितंबर 2026 की लकी राशियां- India TV Hindi
19 सितंबर 2026 की लकी राशियां Image Source : PINTEREST

19 सितंबर का दिन कुछ राशियों के लिए बहुत ही खुशनुमा साबित हो सकता है। शनिवार के दिन ग्रह-नक्षत्रों का शुभ संयोग 4 राशियों की किस्मत चमका सकता है। कल का दिन इनके लिए तरक्की, धन लाभ और नए अवसर लेकर आ सकता है। कामकाज में सफलता मिलने के साथ रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, मेष, कर्क समेत 4 राशि के जातकों के लिए यह दिन खास रह सकता है। जानिए शनिवार की भाग्यशाली राशियों का राशिफल

मेष राशि: आपके लिए 19 सितंबर का दिन अनुकूल रहने वाला है। तरक्की के नए रास्ते मिल सकते हैं, काम के दम पर पहचान बनाने का मौका मिलेगा। व्यापारियों को किसी के जरिए बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। घर में किसी कार्यक्रम के कारण शेड्यूल बदल सकता है, जिससे कुछ कामों में देरी हो सकती है। रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होने से आपसी संबंधों में मिठास बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि: इन जातकों के लिए शनिवार का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने के नए और अच्छे अवसर मिल सकते हैं, साथ ही आय में बढ़ोतरी के योग बनेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने से आपको मानसिक खुशी मिलेगी और मन भी तरोताजा रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है। रिश्तेदार के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा।

कन्या राशि: आपके लिए 19 सितंबर का दिन बेहद खास साबित हो सकता है। आप पहले अपने सभी लंबित काम पूरे करने पर ध्यान देंगे और इसके बाद ही नए काम की योजना बनाएंगे। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करनी पड़ सकती है। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा हो सकता है और प्रमोशन के संकेत मिल सकते हैं। रचनात्मक कामों में भी रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि: आपके लिए भी 19 सितंबर का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। आपको धन लाभ के कई अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिनका सही इस्तेमाल करके आप आगे बढ़ सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आप कोई नई स्किल सीखने की शुरुआत कर सकते हैं, जिसका फायदा आगे चलकर मिलेगा। इस राशि की महिलाएं अपनी रुचि के अनुसार किसी नए काम की शुरुआत करने का विचार बना सकती हैं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: महालक्ष्मी व्रत 2026 कल से शुरू, नोट कर लें 16 दिवसीय पूजा विधि और ऐसे करें व्रत का समापन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।