1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 21 April 2026 Ka Rashifal: मंगलवार का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी, आर्थिक लाभ के बनेंगे योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

21 April 2026 Ka Rashifal: मंगलवार का दिन 3 राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी, आर्थिक लाभ के बनेंगे योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 21, 2026 06:20 am IST,  Updated : Apr 21, 2026 06:21 am IST

21 April 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं आचार्य इंदु प्रकाश से।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

21 April 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज आदि शंकराचार्य जी और श्री रामानुजाचार्य जी की जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार ग्रह नक्षत्रों के विशेष संयोग के बीच आज सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। पढ़िए दैनिक राशिफल। 

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस के लेन-देन में ख्याल रखें, पहले सब कुछ अच्छे से जांच परख लें। इस राशि की जो महिलाएं उद्योग शुरू करना चाहती हैं उनको परिवार से पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपकी बातों से किसी की भावनाओं को ठेस न पहुचे इस बात का ख़ास ख्याल रखेंगे। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें आपको अच्छा हल मिलेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि

आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का रुका हुआ काम आज कम्पलीट हो जाएगा, आप काम के नए टारगेट बनायेंगे। होल-सेल का व्यापार कर रहे लोगों को आज अधिक मुनाफा होगा। जो लोग फिल्म जगत से जुड़े हैं उनको काम का अच्छा ऑफर मिल सकता है। आज हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम्स खत्म होने से एनर्जेटिक रहेंगे और काम करने में आपका मन लगा रहेगा। धन लाभ के योग बन सकते हैं। 

शुभ रंग- नीला

शुभ अंक- 5

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर से बातचीत करेंगे। आज अपने जीवनसाथी को किसी मामूली बात पर डांटने की बजाए विनम्रता से समझाएंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम भी उठा सकती हैं। आज आप फालतू के खर्चों को कम करके बचत करने के बारे में विचार करेंगे। आपके व्यवसाय की स्थिति अच्छी बनी रहेगी।

शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 5

कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। दूर दराज के लोगों से संपर्क बनाकर बिजनेस करना लाभकारी रहेगा, आपके जीवनसाथी का साथ और प्यार आपके दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा। इस राशि के जो वकील हैं आज किसी पुराने केस में जीत मिलेगी और साथ ही नया केस भी मिल सकता है। पिछले कई दिनों से रुका हुआ काम आज शुरू करने से आपको सफलता मिलेगी। छात्रों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है, किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे।

शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 1

सिंह राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। इस राशि कि जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है, फिल्म इंडस्ट्री से ऑफर भी आ सकता है। किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। छात्र आज अपने करियर को लेकर गुरु से परामर्श लेंगे तो समस्या का समाधान हो जाएगा। आज कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप नया वाहन लेने का मन बनायेंगे। अचानक से धन लाभ के योग हैं। 

शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 8

कन्या राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक मामलों में आज आपकी सलाह कारगर साबित होगी। आप जिस भी काम को करेंगे वह काम निश्चित रूप से पूरा हो जाएगा। समाज में आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जाएंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपका पढ़ाई लिखाई पर ध्यान केंद्रित रहेगा, जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से आज मन पसंद उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग- ओरेंज
शुभ अंक- 6

तुला राशि

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज ऑफिस के काम से आपकी यात्रा हो सकती है, यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी, इस यात्रा के दौरान आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जिसकी बातों से आपको नई सीख मिलेगी। इस राशि के जो स्टूडेंट हैं उनको एग्जाम से रिलेटेड अच्छा समाचार मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है कहीं घूमने का प्लान बन सकता है। परिवार में माहौल अच्छा बना रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

शुभ रंग- महरून
शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन मिला–जुला अनुभव देने वाला रहेगा। आपका काम जो बहुत दिन से रुका हुआ था वो आज पूरा हो जाएगा। इस काम में आपको जीवनसाथी का भी सहयोग मिल सकता है। इस राशि के जो लोग लोहे के व्यापार से जुड़े हैं उनको ज्यादा लाभ के योग हैं। आज अचानक किसी अतिथि के आने से घर में उल्लास का माहौल बन जायेगा। कार्यों में माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलता रहेगा। बच्चे आज आपसे अपने मन पसंद ड्रेस की डिमांड कर सकते है। 

शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 6

धनु राशि

आज आपका दिन एक नई उमंग लेकर आया है। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनको ज्यादा प्रसिद्धि मिलेगी। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में जायेंगे, जहां पर लोगों पर आपकी बातो से अच्छा इंप्रेशन पड़ेगा। आज आप परिवार के सदस्यों की जरूरतों को पूरा करने में कामयाब होंगे। आपका सम्मान बढ़ जाएगा। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको आने वाली परेशानियों से दूर करेगी। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। डॉक्टर्स के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 3

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक ठाक रहेगा। आज रुका पैसा आपको मिल जाएगा। इससे आपको अपने खर्चों को पूरा करने में मदद मिलेगी। इस राशि के जो लोग आर्किटेक के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन कुछ सीखने का है। आज आपके पास आराम के लिए कम समय रहेगा क्योंकि पहलें के टाले काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज आपको चुनाव करना है कि परेशानियों को मुसकुराकर दरकिनार करना है या उनमें फसकर परेशान होना है। किसी के साथ चल रही अनबन आपके कोशिश करने से समाप्त हो जायेगी। 

शुभ रंग- काला
शुभ अंक- 2

कुम्भ राशि

आज आपका का दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप किसी धार्मिक समारोह मे शामिल होंगे, आपके द्वारा समाज में किए गए कार्यों से आपका सम्मान बढ़ेगा इससे आपको गर्व होगा। इस राशि की जो महिलाएं वर्क फ्रॉम होम करना चाहती हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है, आपको जल्द ही अच्छा लाभ मिलेगा। आज परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताने से अनुभव होगा की आपके प्रियजनों का आपके प्रति प्यार कितना गहरा है। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धन लाभ के योग बन सकते हैं। 

शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 4

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए बेहद ख़ास पल लेकर आया है। आज आप किसी योजनाके बारे में अपने उच्चाधिकारी से बात करेंगे,आपकी जो भी समस्या है उसका सॉल्यूशन मिल जाएगा। आज दोस्तों के साथ अपने रवैए पर कंट्रोल करने की जरूरत है। ऑफिस के किसी काम में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम जल्द पूरा हो जायेगा। छात्र अपने करियर को बेहतर बनाने के लिये किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। साथ ही ऑनलाइन कुछ सुखाने की कोशिश भी करेंगे। 

शुभ रंग- पर्पल
शुभ अंक- 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Numerology: परिवार में खुशियां लेकर आते हैं इस मूलांक के लड़के, इनके आने से चमक उठता है माता-पिता का भाग्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।