1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. शुक्रवार के दिन इन राशियों की रहेगी मौज, पैसा, प्यार और करियर में मिल सकते हैं शुभ संकेत, ये हैं कल की 4 लकी राशियां

शुक्रवार के दिन इन राशियों की रहेगी मौज, पैसा, प्यार और करियर में मिल सकते हैं शुभ संकेत, ये हैं कल की 4 लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Aug 20, 2026 07:25 pm IST,  Updated : Aug 20, 2026 07:25 pm IST

शुक्रवार को 4 राशियों का दिन शानदार हो सकता है। इन्हें अपने काम में सफलता मिलने के साथ आर्थिक लाभ के अवसर मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी और करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। जानें कल का दिन कौन सी राशियों के लिए लकी रहने वाला है।

kal ki bhagyashli rashiyan, कल की भाग्यशाली राशियां, कल की लकी राशियां- India TV Hindi
21 अगस्त 2026 की लकी राशियां Image Source : PINTEREST

21 अगस्त 2026 का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद खास रहने वाला है। इन राशि के जातकों को नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और परिवार से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। किसी को प्रमोशन की खुशखबरी मिलेगी, तो किसी के लिए धन लाभ के नए रास्ते खुलेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, मेष, कर्क समेत 4 राशि के जातकों के लिए कल का दिन भाग्यशाली साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं 21 अगस्त 2026 की लकी राशियां कौन-कौन सी हैं। यहां विस्तार से पढ़िए कल की भाग्यशाली राशियों का राशिफल।

मेष राशि

  • कार्यक्षेत्र में माहौल सकारात्मक रहेगा और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
  • किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए दिन अनुकूल है।
  • आर्थिक स्थिति मजबूत रहने की संभावना है।
  • परिवार की पुरानी समस्या का समाधान मिलने से मन को राहत मिलेगी।
  • जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है।
  • दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा, जिससे मन को संतुष्टि मिलेगी।

कर्क राशि

  • नौकरी में प्रमोशन का इंतजार खत्म हो सकता है।
  • नई जिम्मेदारी मिलने से काम का दबाव बढ़ेगा, लेकिन आप उसे अच्छे से संभाल लेंगे।
  • आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे।
  • परिवार से जुड़ी परेशानियों को सुलझाने में सफलता मिलेगी।
  • घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
  • किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि

  • आय के कई स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।
  • नौकरी में सफलता के साथ सैलरी बढ़ने की संभावना है।
  • संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
  • मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर काम में सफलता हासिल करेंगे।
  • लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
  • पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

मकर राशि

  • निजी प्रयासों से अच्छे परिणाम और सफलता मिलने के संकेत हैं।
  • कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मुलाकात भविष्य में फायदेमंद हो सकती है।
  • अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
  • काम को देखते हुए पदोन्नति मिलने की संभावना है।
  • काम की व्यस्तता के बीच भी परिवार के लिए समय निकालने की कोशिश करेंगे।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: बाहर जाते समय पीछे से टोकना क्यों माना जाता है अशुभ? शास्त्रों में बताए हैं ये कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।