1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 22 April 2026 Ka Rashifal: बुधवार का दिन 4 राशियों को दिलाएगा नौकरी-कारोबार में तरक्की, इन राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

22 April 2026 Ka Rashifal: बुधवार का दिन 4 राशियों को दिलाएगा नौकरी-कारोबार में तरक्की, इन राशियों के लिए उतार-चढ़ाव भरा दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Apr 22, 2026 06:19 am IST,  Updated : Apr 22, 2026 06:19 am IST

22 April 2026 Ka Rashifal: आज 22 अप्रैल का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रहा है, तो वहीं कुछ राशियों के लिए दिन चुनौतीभरा रहने वाला है। चलिए जानते हैं आज के किन लोगों को सफलता मिलेगी, किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। यहां पढ़िए आज का राशिफल।

22 April 2026 Ka Rashifal- India TV Hindi
आज 22 अप्रैल 2026 का राशिफल Image Source : INDIA TV

22 April 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 13 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। ग्रह नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार किसी के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा तो किसी को सतर्क रहने की जरूरत होगी। नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर इसका प्रभाव साफ देखने को मिलेगा। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं आज के सितारे सभी राशियों के लिए क्या संकेत दे रहे हैं। पढ़िए दैनिक राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे जिनसे अच्छा ताल मेल बनेगा। छात्रों को आज किसी प्रैक्टिकल में सहपाठी की मदद मिलेगी, कार्य में आसानी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा, लोग आपका सपोर्ट करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेट अपने रिश्ते की बात घरवालों से करेंगे, घरवाले प्रस्ताव के लिए थोड़ा समय लेंगे। अपनी इनकम बढ़ाने के लिए आप नई तकनीक अपनाएंगे। बिजनेस में जो नए ऑफर मिलेंगे उन पर विचार करें। आपको फायदा भी हो सकता है।

  • शुभ रंग - ब्लू
  • शुभ अंक - 2

वृष राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर आप बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पसंदीदा खाना खाने के लिए आप अच्छी डिश आर्डर कर सकते हैं। दफ्तर में उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आपको बिजनेस संबंधी नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। आपकी कड़ी मेहनत से आपको सक्सेस मिलेगी जिससे आप रिलैक्स फील करेंगे। किसी बिगड़े रिश्ते को सुधारने में आप सफल हो सकते हैं। शाम को परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा।

  • शुभ रंग - ग्रे
  • शुभ अंक - 8

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जायेंगे, जहां खूब इंजॉय करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को सफलता मिलती रहेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक झोंक खत्म होगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा। वाहन खरीदने का विचार भाई से करेंगे, लाभदायक जानकारी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोग नए कार्य को करने के लिए उत्सुक रहेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी कार्य कुशलता दिखाएंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। आज आप किसी उच्चाधिकारी से मिल सकते हैं जिनसे मिलकर आप अपनी समस्याओं का सॉल्यूशन निकाल पाएंगे।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 5

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला अनुभव लेकर आएगा। लवमेट आज घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिये प्रयासरत छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। स्वास्थ सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा। ऑफिस में नया टारगेट मिलने से मन प्रसन्न रहने वाला है। राजनैतिक पक्ष में आपकी रुचि बढ़ेगी, लोग आपके कामों की तारीफ करेंगे। आर्थिक रूप से मजबूती बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग आज आपको उत्साहित करेगा। आज सेहत के मामले में दिन अच्छा है। किसी को अपनी बातों से सहमत करने में सफल होंगे। काफी समय पहले दिए इंटरव्यू से जॉब का ऑफर आयेगा।

  • शुभ रंग - रेड
  • शुभ अंक - 3

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आपका दिन आपके परिवार वालों के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आज आपको शुभ सन्देश मिल सकता है, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बरकरार रहेगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे, आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। एजुकेशन फील्ड में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स अपना पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिये आपकी मेहनत सफल रहेगी।

  • शुभ रंग - पिंक
  • शुभ अंक - 5

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप कुछ बेहतर करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं, काम करने में आसानी होगी। आज काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। अपने आप पर विश्वास रखने से सफलता अवश्य मिलेगी। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको अच्छी डील मिल सकती है। उधार के लेन देन से बचें। माता पिता से भविष्य के बारे में विचार विमर्श कर सकते हैं। किसी सभा में आपकी उपस्थिति लोगों को अचंभित करेगी, लोग आपसे मिलकर प्रसन्न होंगे। आपकी कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आप परिवार वालों की इच्छाएं पूरी कर सकते हैं।

  • शुभ रंग - पीच
  • शुभ अंक - 2

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज किसी बात को सोचकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ सद्भाव बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन देन में थोड़ा सतर्क रहें। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। समाज में आप दोनों की सुंदर छवि बनेगी। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। आज आपको सभी कामों में सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल भी मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी।

  • शुभ रंग - ऑरेंज
  • शुभ अंक - 2

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। बिजनेस से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ेगी। आप कुछ अनुभवी लोगों से मिलेंगे जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको काफी अच्छे फायदे देखने को मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में बिगड़ी हुई चीजें खुद-ब-खुद सही होने लगेगी। अचानक शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। आज आप परिवार वालों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे।

  • शुभ रंग - ब्राउन
  • शुभ अंक - 9

धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपके लिए दिन पॉजिटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं। आपका वेतन भी बढ़ सकता है। कार्य स्थल पर समझदारी पूर्वक लिए गए फैसले आपको बेहतर परिणाम देंगे। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इस दौरान कार्य स्थल पर बाहर का खाना खाने से बचें। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 2

मकर राशि

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिये लाभकारी होगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी।

  • शुभ रंग - रेड
  • शुभ अंक - 1

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन अच्छे पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे। आज स्थितियां आपके फेवर में होंगी। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करके आपको काफी अच्छा महसूस होगा। आज आप पर ईश्वर की असीम कृपा है जिससे आपके रुके हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। कामकाज निपटाने के नए तरीके भी आपको मिल सकते हैं। लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  • शुभ रंग - ब्लैक
  • शुभ अंक - 3

मीन राशि

मीन राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढेगा। किसी योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है, भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। स्टूडेंट आज अपनी पढाई में बिजी रहेंगे। आपका दिन थोडा व्यस्त हो सकता है, लेकिन शाम का समय अपने परिवार के साथ मस्ती में बिताएंगे। आज आप साहित्यिक किताब प़ढ़ सकते हैं। दोस्तों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। आज आप अपने किसी मित्र की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। बिजनेस शुरू करने से पहले बड़े भाई से सलाह अवश्य लें।

  • शुभ रंग - व्हाइट
  • शुभ अंक - 7

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Budh Gochar 2026: बुध कब बदल रहे हैं राशि, जानें किन राशियों के लिए ये चाल रहेगी शुभ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।