शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण इन राशियों को जीवन के कई मोर्चों पर सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी को नए अवसर तो किसी को रुके हुए कामों में सफलता मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं कल की उन 5 भाग्यशाली राशियों का राशिफल, जिन पर किस्मत सबसे ज्यादा मेहरबान रहेगी और किन क्षेत्रों में मिलेगी सबसे बड़ी सफलता।
- मेष राशि: कल का दिन आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकता है। करियर और कारोबार में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। किसी नए काम की शुरुआत आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। व्यापार में नए ऑर्डर या समझौते मिलने के योग हैं, जिससे आमदनी बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और स्वास्थ्य भी सामान्य से बेहतर रहेगा।
- वृषभ राशि: इन जातकों के लिए शुक्रवार सुखद समाचार लेकर आ सकता है। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। निवेश से जुड़ा अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। कारोबार, इंश्योरेंस और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। परिवार में भी सामंजस्य बना रहेगा और सेहत में सुधार महसूस होगा।
- सिंह राशि: आपके लिए यह दिन किस्मत का पूरा साथ लेकर आएगा। भविष्य से जुड़ी योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यापार में लिए गए फैसले लाभ देंगे और विद्यार्थियों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और संतान की सफलता से गर्व महसूस होगा। दांपत्य जीवन भी सुखद रहेगा। युवाओं को अपने भविष्य से जुड़े नए अवसर मिलेंगे। कपड़ा व्यापारियों को सफलता मिलेगी।
- धनु राशि: कल का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा रहेगा। रुके हुए प्रॉपर्टी या रियल एस्टेट से जुड़े कार्य पूरे होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। रिश्तों में चल रही दूरियां खत्म हो सकती हैं। मिलनसार स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
- मकर राशि: आपके लिए शुक्रवार नई उम्मीदें और आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। आय के नए स्रोत बनने की संभावना है और लंबे समय से चली आ रही वित्तीय परेशानियां कम हो सकती हैं। व्यक्तित्व निखारने के लिए किये गये प्रयास का अच्छा परिणाम कल मिलेगा और समाज में आपकी एक नई छवि बनेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: 24 जुलाई की रात से बदलेंगे इन 4 राशियों के सितारे! लाभ-दृष्टि राजयोग से हो सकता है तगड़ा धन लाभ