1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 24 सितंबर 2026 लव राशिफल: आज मेष-सिंह वालों के जीवन में बढ़ सकता है रोमांस, कन्या सहित 3 राशियां रहें संभलकर

24 सितंबर 2026 लव राशिफल: आज मेष-सिंह वालों के जीवन में बढ़ सकता है रोमांस, कन्या सहित 3 राशियां रहें संभलकर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 24, 2026 06:13 am IST,  Updated : Sep 24, 2026 06:13 am IST

आज के दिन मेष और सिंह वालों को प्रेम जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं कन्या सहित कुछ राशियों को संभलकर रहना होगा। विस्तार से पढ़ें 24 सितंबर का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

गुरुवार के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा की स्थिति के चलते मेष-सिंह सहित कुछ राशियों के प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ सकता है। वहीं कन्या सहित कुछ लोगों को लव लाइफ में संभलकर चलना होगा। इन राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। यहां विस्तार से पढ़िए आज का लव राशिफल

मेष राशि 

आपकी लव लाइफ में नया उत्साह और रोमांस देखने को मिल सकता है। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम भी इस राशि के लोग बिता सकते हैं। 

वृषभ राशि

आज के दिन पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है, सतर्क रहें। संयमित रहकर बात करेंगे तो स्थिति जल्दी सामान्य हो सकती है। 

मिथुन राशि

आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। 

कर्क राशि

पार्टनर को लेकर असमंजस की स्थिति में इस राशि के कुछ जातक हो सकते हैं। आपको खुलकर पार्टनर से बात करनी चाहिए, ऐसा करना रिश्ते में अच्छे बदलाव लाएगा। 

सिंह राशि

आपके लिए आज का दिन बेहद शुभ साबितो हो सकता है। लव पार्टनर से अच्छा सा सरप्राइज इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकता है।  दूरियां कम होंगी। 

कन्या राशि

आपको आज के दिन संभलकर रहना होगा। छोटी सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है इसलिए शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। 

तुला राशि

आपका दिन अच्छा रह सकता है। लव पार्टनर के साथ शाम के समय अच्छे पल आप बिता सकते हैं। कुछ लोग रोमांटिक डेट पर जाने का प्लान बनाएंगे। 

वृश्चिक राशि

काम के सिलसिले में बिजी रहने के कारण पार्टनर को कम समय आज के दिन दे पाएंगे। इससे थोड़ी नाराजगी बढ़ सकती है, इसलिए मैसेज या कॉल के जरिए बातचीत बनाए रखें।

धनु राशि

रिश्तों में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पुरानी बातों को लेकर बहस करने से बचें और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

मकर राशि

मकर वालों आज शांति और समझदारी से काम लेने वाला दिन है। पार्टनर का सहयोग मिलेगा, लेकिन आपको भी उनका पूरा सम्मान करना चाहिए।

कुंभ राशि

चंद्रमा की स्थिति के चलते आप भावुक और रोमांटिक नजर आ सकते हैं। कुछ लोगों की लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।

मीन राशि

पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा। आज आप एक-दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे। शाम का समय यादगार रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

किस पितृ का श्राद्ध किस तिथि को करना है कैसे चलता है पता? पितृपक्ष शुरू होने से पहले जान लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।