1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. आज का दिन इन 4 राशियों के नाम, एकादशी पर चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिल सकते हैं बड़े मौके

आज का दिन इन 4 राशियों के नाम, एकादशी पर चमकेगी किस्मत, करियर और कारोबार में मिल सकते हैं बड़े मौके

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Arti Azad
 Published : Jun 24, 2026 03:04 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 06:53 am IST

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ हो सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के चलते इन जातकों को करियर, धन समेत कई मोर्चे पर सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आज किन 4 राशियों पर किस्मत सबसे ज्यादा मेहरबान रह सकती है।

25 June 2026 Lucky Rashi- India TV Hindi
कल की भाग्यशाली राशियां Image Source : MAGNIFIC

हर दिन ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का असर सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलता है। 25 जून 2026, गुरुवार के दिन कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं।  इस दिन एकादशी तिथि, शुभ योग और ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण 4 राशि वालों के लिए सफलता, आर्थिक उन्नति और नए अवसरों के योग बन रहे हैं। यहां जानिए कल की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं। 

मेष राशि: कल दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। करियर से जुड़े मामलों में अच्छी खबर मिलने के संकेत हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाहा अवसर मिल सकता है। व्यापार विस्तार की योजना भी सफल हो सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के प्रयास रंग ला सकते हैं और आपकी प्रतिभा को लोगों से सराहना मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि: आपके लिए यह दिन उत्साह और उपलब्धियों से भरा रह सकता है। कारोबार में आय बढ़ाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है।

तुला राश: आपके लिए दिन कई मामलों में फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ या आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है, वहीं कारोबारियों को नए प्रोजेक्ट या बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। मुश्किल समय में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। सेहत से जुड़ी दिक्कतों को नजर अंदाज ना करें। 

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए कल का दिन तरक्की और सफलता का संदेश लेकर आ सकता है। लंबे समय से जिस काम में मेहनत कर रहे थे, उसका सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। व्यापार शुरू करने या उसे आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर मन प्रसन्न कर सकती है। नौकरी तलाश रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: July Panchak 2026: जुलाई में दो बार लगेगा पंचक का साया, जानिए कब-कब आएगी ये अशुभ अवधि और कौन से काम रहेंगे वर्जित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।