1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. 25 सितंबर 2026 लव राशिफल: प्रेम जीवन में पैदा हुई गलतफमियां हो सकती हैं दूर, कुंभ सहित 4 राशियों के लिए दिन रह सकता है शुभ

25 सितंबर 2026 लव राशिफल: प्रेम जीवन में पैदा हुई गलतफमियां हो सकती हैं दूर, कुंभ सहित 4 राशियों के लिए दिन रह सकता है शुभ

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Sep 25, 2026 06:17 am IST,  Updated : Sep 25, 2026 07:12 pm IST

शुक्रवार का दिन कुछ राशियों के प्रेम जीवन में तरोताजगी लेकर आ सकता है। कुंभ सहित कुछ राशियों के प्रेम जीवन में पैदा हुई गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं। विस्तार से पढ़ें 25 सितंबर का लव राशिफल।

Love Horoscope - India TV Hindi
लव राशिफल Image Source : MAGNIFIC

शुक्रवार के दिन चंद्रमा की स्थिति कुंभ राशि में ही रहेगी। कुंभ में चंद्रमा के विराजमान होने से कुंभ सहित कुछ अन्य राशियों के प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखे को मिल सकते हैं। अगर कुछ गलतफमियां पैदा हुई थीं तो वो भी दूर हो सकती हैं। यहां विस्तार से पढ़िए आज का लव राशिफल।

मेष राशि 

आज के दिन पार्टनर के साथ आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। शाम के समय रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। 

वृषभ राशि

आज काम की व्यस्तता के कारण आप पार्टनर को समय दे पाने में नाकामयाब हो सकते हैं। हालांकि फोन पर रात के समय बात हो सकती है। 

मिथुन राशि

आज के दिन आपकी लव लाइफ रोमांचक मोड़ ले सकती है। गलतफहमियां दूर होंगी और दूरियां नजदीकियों में तब्दील हो सकती हैं। 

कर्क राशि

आज के दिन पार्टनर की भावनाओं को सम्मान दें। संवाद करते समय गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से आपको बचना चाहिए। 

सिंह राशि

आज आपके दांपत्य जीवन में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर बातें हो सकती हैं। 

कन्या राशि

प्रेम जीवन में आपको संयमित रहने की आवश्यकता होगी। किसी भी बात को अपने दिल में दबाकर न रखें खुलकर बात करें। 

तुला राशि

आज प्रेम और उत्साह आपके जीवन में देखने को मिल सकता है। गलतफमियां आज दूर होंगी और पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। 

वृश्चिक राशि

पारिवारिक मामलों को लेकर पार्टनर से थोड़ी चर्चा आज के दिन हो सकती है। शांत दिमाग से बात करें सहयोग अवश्य मिलेगा।

धनु राशि

छोटी दूरी की यात्रा या साथ में समय बिताने का मौका मिल सकता है। मन की बात बयां करने के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है, गलतफहमियां दूर होंगी।

मकर राशि

अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। छोटी-छोटी बातों को तूल न दें, पार्टनर का सहयोग आपको मानसिक शांति दे सकता है।

कुंभ राशि

आपकी ही राशि में चंद्रमा का संचार हो रहा है इसलिए रोमांस जीवन में बढ़ सकता है। जो गलतफहमियां बीते समय में पैदा हुई थीं वो भी दूर हो सकती हैं। 

मीन राशि

लव लाइफ में भावनात्मक रूप से एक दूसरे से जुड़ सकते हैं। पार्टनर को अपने दिल की बात आप बता सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

करवा चौथ 2026 कब है? नोट कर लें व्रत की सही तारीख

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।