1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. शुक्रवार का दिन सिंह, कन्या समेत 4 राशियों के लिए बेहद शुभ, अटके काम होंगे पूरे और आमदनी बढ़ने के संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

शुक्रवार का दिन सिंह, कन्या समेत 4 राशियों के लिए बेहद शुभ, अटके काम होंगे पूरे और आमदनी बढ़ने के संकेत, ये हैं कल की लकी राशियां

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Sep 24, 2026 06:51 pm IST,  Updated : Sep 24, 2026 06:51 pm IST

25 सितंबर का दिन कुछ राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार सिंह, कन्या समेत 4 राशियों के लिए शनिवार का दिन खुशनुमा रहेगा। इन्हें आर्थिक लाभ, नौकरी, कारोबार और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं।

25 september 2026 Lucky Rashi, कल लकी राशियां, 25 सितंबर 2026 की लकी राशियां- India TV Hindi
25 सितंबर 2026 की लकी राशियां Image Source : PINTEREST

हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी राशि के जातकों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालती है। 25 सितंबर 2026 को भी कुछ राशियों के लिए दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। किसी को आर्थिक लाभ मिल सकता है, तो किसी के लिए नौकरी और कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर बन सकते हैं। इन राशियों के पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में भी सुखद स्थिति रहने के संकेत हैं। आइए जानते हैं शनिवार की लकी राशियों की राशिफल।

  1. वृष राशि: 25 सितंबर का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। किसी रिश्तेदार को दिया उधार वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और उस धन का इस्तेमाल जरूरी कामों में कर सकते हैं। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। प्राइवेट नौकरी वालों को प्रमोशन से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। इंजीनियरिंग छात्रों को आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। 
  2. सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। किसी से लिया हुआ कर्ज वापस करने में सफलता मिलेगी। मानसिक राहत महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले सुधरेगी। निवेश करने की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी प्रेम और तालमेल बढ़ेगा।
  3. कन्या राशि: 25 सितंबर आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ईएमआई पूरी होने से राहत मिल सकती है। फैशन डिजाइनर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा और बड़ा ऑनलाइन ऑर्डर मिलने के योग हैं। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और किसी काम में वही लोग आपकी सलाह मांग सकते हैं। समाज में सम्मान मिल सकता है।
  4. मीन राशि: शनिवार का दिन आपके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। किसी खास मेहमान के आने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। बिजली के कारोबार से जुड़े लोगों की आमदनी बढ़ सकती है। करियर में नई शुरुआत करने की योजना बना रहे लोगों के लिए समय अनुकूल। कमाई के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। बच्चों के किसी जरूरतमंद की मदद करने पर आपको उन पर गर्व महसूस होगा।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी व्रत नियम: नमक से लेकर अनंत सूत्र तक, जानें व्रत में किन बातों का रखें ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।