3 April 2026 Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 9 मिनट तक व्याघात योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 25 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज से वैशाख मास आरंभ हो रहा है। ऐसे में आचार्य इंदु प्रकाश जी से विस्तार से जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहेगा और दिन को बेहतर बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। यहां पढ़िए दैनिक राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के लिये ईमेल आ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
- शुभ रंग - पर्पल
- शुभ अंक - 5
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण रहेगा। दाम्पत्य जीवन आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम हो सकती है। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन होने की संभावना है। आज आपकी पारिवारिक समस्यायें दूर हो जाएगी। सिविल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज बड़ी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल सकती है अथवा उन्हें सरकारी प्रोजेक्ट मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आज बढ़िया धनलाभ होने की सम्भावना है।
- शुभ रंग - नीला
- शुभ अंक - 4
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए यादगार रहेगा।आज आपके कलीग और बॉस दोनों मिलकर आपके प्रदर्शन से खुश होकर आपको स्पेसेल फील करवाने के लिए सरप्राइज पार्टी प्लान करके इस दिन को आपके लिए बहुत खास बना देंगे। मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा।अगर किसी मित्र से आपकी अनबन हुई है तो आज फ्रैंडशिप करने के लिए अच्छा दिन है। इस राशि के विवाहित लोग आज किसी पार्क में टहलने के लिए जाएंगे साथ में अच्छा व्यक्त बिताएंगे , रिश्ते मजबूत बनेंगे। संगीत में रूचि वालों को आज अच्छा ऑफर मिल सकता है। बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें।
- शुभ रंग - पीला
- शुभ अंक - 5
कर्क राशि
आज आपका मन स्थिर रहेगा। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस अच्छी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से खुश होकर बुक गिफ्ट कर सकते हैं। सहकर्मी आपके पक्ष में रहेंगे। आज किसी दूसरे के काम में बेवजह अपनी राय न दें। ये आपके लिए अच्छा होगा। अगर आज मित्र आपकी प्रशंसा कर रहा है तो सावधान रहिये। स्वास्थ्य आज पहले से ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के असार है। कई दिनों से चल रही किसी समस्या का आज समाधान मिलेगा।
- शुभ रंग - लाल
- शुभ अंक - 6
सिंह राशि
आज आपके मन में नए नए विचार उत्पन्न होंगे। हो सकता है किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने से भविष्य में आपको फायदा होगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा। हो सकता है कि आपको आज नया कॉन्ट्रेक्ट मिलें। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। अपने प्रिय के लिए आज आप गीत या गाना कंपोज कर सकते हैं या उन्हें तस्वीर फ्रेम करके दे सकते हैं। आज आपको अपने स्वभाव में विनम्रता लाने की आवश्यकता होगी। पड़ोसियों से चल रहा मतभेद आज समाप्त हो जाएगा।
- शुभ रंग - लाल
- शुभ अंक - 8
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए काफी रिफार्मेटिव रहने वाला है। सर्वोच्च पदाधिकारियों को आज बहुत सारे नियम और कानून में रिफार्म यानी सुधार करना पड़ेगा जो की अनिवार्य होगा। विद्यार्थिओं को भी आज अपने स्टडी प्लान में रिफार्म करना लाभदायक होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने का प्लान बना सकते है। आपके व्यवहार से प्रभावित होकर आपके पड़ोसी आपकी तारीफ कर सकते है। गृहिणियां आज कुछ विशेष पकवान बनाना सीखेगी। आज आपको परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों के सहयोग से आप बिजनेस शुरु कर सकते है। आज आपको पहली बार हवाई यात्रा करने का अवसर मिलेगा। माता पिता की सेहत का खास ख्याल रखें।
- शुभ रंग - सिल्वर
- शुभ अंक - 5
तुला राशि
आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने के योग है। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजीटिव रिसपॉन्स मिलेगा। इस राशि के लोग आज भविष्य के लिए खास निर्णय ले सकते हैं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। फॅमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर मिलेगा। लवमेट आज लॉग ड्राईव पर जाने का प्लान करेंगे। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें।
- शुभ रंग - पिंक
- शुभ अंक - 5
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपका मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकता है और उनके साथ आप पास के किसी दार्शनिक स्थल पर घूमने जाएंगे। आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपकी विशेष इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आज आपका धार्मिक कार्यों में जुड़ाव बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आज जॉब सर्च करने वालों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है। छात्र पढ़ाई के लिए विदेश जाने का प्लान बनायेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
- शुभ रंग - हरा
- शुभ अंक - 8
धनु राशि
समय आज व्यस्तता में बीतेगा। आज आपके करीबी आपको अचानक गिफ्ट देकर सरप्राइज कर सकते हैं। आज बहुत पुराना कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आ सकता है।बहुत बिजी शेड्यूल होने बावजूद भी आज आप अपने बच्चों के साथ समय बिताने के लिए समय जरूर निकालेंगे। इस राशि के लोग आज बिजनेस के मामले में सोच-समझकर कर फैसला लें सफलता अवश्य मिलेगी। छात्रों को अपने करियर के प्रति अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का आभास होगा और घर में धार्मिक अनुष्ठान करवाने का प्लान करेंगे।
- शुभ रंग - ग्रे
- शुभ अंक - 1
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज आपको अपने लोगों के बीच अपनी छवि बेहतर करने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपके दुश्मन आपसे दूर ही रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमनें जा सकते है। बच्चों के साथ गेम ज़ोन और डिनर पर जाने का प्लान बनेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आर्किटेक का काम करने वालों के काम की तारीफ होगी। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा आज उन्हे किसी बड़े सेमीनार मे भाग लेने का अवसर मिलेगा।
- शुभ रंग - पीला
- शुभ अंक - 9
कुंभ राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी।संतान की सफलता से आपको प्रसन्नता होगी। इस राशि के लोगों के व्यापार में आज दो गुना वृद्धि होगी। यदि आप घर में परिवर्तन संबंधी निर्णय लेना चाहते है तो आपके लिए अच्छा दिन है। बिजनेसमैन के लिए भी आज का दिन शुभ है। इस राशि के लोगों का झुकाव आज अपने परिवारजनों के प्रति रहेगा। आज आप लोगों से मिलकर सकारात्मक महसूस करेंगे।
- शुभ रंग - नीला
- शुभ अंक - 5
मीन राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है व बच्चों के पढ़ाई का हो सकता है। बॉस और कालीगस आज आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं ऑफिस में आपके कार्यों की तारीफ होगी। बॉस आपकी पदोन्नति करने का मन बना सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य रोज की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। लवमेट को मनाने के लिए आज उसे एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।
- शुभ रंग - नीला
- शुभ अंक - 5
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-