3 अक्टूबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता के मौके लेकर आ सकता है। किसी को कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा तो किसी के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कल किन 4 राशियों के लिए दिन खास रहने वाला है। पढ़िए कल की लकी राशियों का राशिफल।
- मेष राशि: 3 अक्टूबर का दिन आपके लिए कई मामलों में सकारात्मक रह सकता है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कामों में सफलता मिलने के योग हैं। बच्चों की उपलब्धि से घर में खुशी का माहौल बनेगा। करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने का समय आ सकता है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। आर्थिक स्थिति और सेहत में भी सुधार होगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है।
- वृषभ राशि: इन जातकों के लिए कल का दिन खुशियों से भरा रह सकता है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और परिवार में उत्साह बना रहेगा। काम के कारण यात्रा करनी पड़ सकती है। आय के नए साधन बनने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार के साथ खरीदारी की योजना भी बन सकती है।
- सिंह राशि: आपके लिए शनिवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। नौकरी में प्रमोशन या स्थानांतरण के योग बन सकते हैं। वरिष्ठ लोगों की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। कारोबारियों को भी लाभ मिल सकता है। हालांकि काम में लापरवाही करने से बचें। घर में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है।
- धनु राशि: शनिवार के दिन आपके लिए लाभ के कई अवसर बन सकते हैं। कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक मामलों में भी शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश से धन से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अधिकारियों का सहयोग से काम आसान हो सकता है। पार्टनर के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर मिलेगा। वाहन खरीदने की योजना भी परिवार में खुशी ला सकती है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: Jitiya Vrat Katha (जितिया व्रत कथा) PDF: यहां पढ़ें जीमूतवाहन और चील-सियारिन की कहानी