आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और रविवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 45 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा है। तो आइए अब आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 अगस्त 2026 का दिन और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा। पढ़ें संपूर्ण राशिफल।
मेष राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। आज सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। आज अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स वालों के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- शुभ रंग: मैरून
- शुभ अंक: 5
वृष राशि
आज का दिन बेहतर होगा। व्यापार को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाइयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं, जो आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आज आपसे दूर रहेंगी।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 2
मिथुन राशि
आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वह आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम तक घरेलू सामान खरीदने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के सिलसिले में आज किसी से जरूरी मीटिंग हो सकती है। परिवार के साथ घर पर डिनर का प्लान बन सकता है। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। लवमेट आज आपको सरप्राइज दे सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
- शुभ रंग: पीच
- शुभ अंक: 4
कर्क राशि
आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वह आज किसी दोस्त की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के मामले में राय देने से बचें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहे हैं तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा।
- शुभ रंग: भूरा
- शुभ अंक: 6
सिंह राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ बात करें, सफलता जरूर मिलेगी। आज सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
- शुभ रंग: सिल्वर
- शुभ अंक: 8
कन्या राशि
आज का दिन बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएंगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धन लाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रैक्ट भी मिल सकता है। कारोबारियों को लाभ मिल सकता है। पहले से बनाई हुई योजनाएं आज पूरी हो जाएंगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आज किसी अनजान पर भरोसा न करें। घर की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 9
तुला राशि
आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। आज उन लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई कार्य करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 9
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। आज धार्मिक कार्यों में जीवनसाथी के साथ जाने का मन बनाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस आपसे मीटिंग करेंगे। आज ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें।
- शुभ रंग: बैगनी
- शुभ अंक: 5
धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझकर ही करें साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। कलात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
- शुभ रंग: नारंगी
- शुभ अंक: 9
मकर राशि
आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर आज नए काम को शुरू करेंगे तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। किसी से भी बात करते समय आज मीठी भाषा का प्रयोग करें। विरोधी आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। आज किसी काम को लेकर माता-पिता से परामर्श ले सकते हैं। लवमेट आज किसी ट्रिप पर ले जाने का वादा कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 8
कुंभ राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के ट्रेवल्स एजेंसी वाले लोगों को आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। अचानक कहीं धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। आज किसी करीबी से फोन पर बात हो सकती है। आज घर पर ही परिवार वालों के साथ एंजॉय करेंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी पेंटिंग सबको पसंद आएगी। समाज में आपका नाम रोशन होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग: गुलाबी
- शुभ अंक: 3
मीन राशि
इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज व्यापार में आर्थिक लाभ की संभावना बनी हुई है। आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा, हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। संतान पक्ष से आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज कोच से कुछ नया सीखने को मिलेगा।
- शुभ रंग: सुनहरा
- शुभ अंक: 1
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें:
किस कारोबार में मिलेगी सफलता, कब होगी मनोकामनाएं पूरी? कुंडली के एकादश भाव से करें पता