1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: महीने का आखिरी दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा यादगार, समस्याओं का मिलेगा आज समाधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: महीने का आखिरी दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा यादगार, समस्याओं का मिलेगा आज समाधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Astrologer Chirag, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Oct 31, 2025 06:12 am IST,  Updated : Oct 31, 2025 08:41 am IST

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। मेष से लेकर मीन तक जानिए आज किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किन्हें रखनी होगी सावधानी।

Aaj Ka Rashifal- India TV Hindi
आज का राशिफल Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Rashifal 31 October 2025: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शुक्रवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज पूरा दिन पूरी रात पार करके भोर 4 बजकर 32 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज अक्षय नवमी का व्रत किया जायेगा। साथ ही पंचक प्रारम्भ है। यहां जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल। इसके साथ ही हर राशि का आज का शुभ रंग और अंक भी बताया गया है। 

मेष राशि (Aries): आज अधिकतम समय आपको धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज अधिकतम समय आपको धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आप अपने काम को जितनी तन्मयता और मेहनत से करेंगे, उसी के अनुरूप उचित परिणाम भी हासिल होंगे। जिससे मानसिक सुकून मिलेगा और अपने व्यक्तिगत कामों पर उचित ध्यान दे पाएंगे।

  • शुभ रंग: गोल्डन
  • शुभ अंक: 7

वृष राशि (Taurus): लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे

आज परिवार का पूरा साथ मिलेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वो आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेट आज साथ में समय बितायेंगे। सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगे।

  • शुभ रंग: महरून
  • शुभ अंक: 1

मिथुन राशि (Gemini): आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कामों पर ध्यान देंगे। खेलकूद से जुड़े विद्यार्थियों को लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। 

  • शुभ रंग: ग्रे
  • शुभ अंक: 4

कर्क राशि (Cancer): बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हे मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा। 

  • शुभ रंग: पिंक
  • शुभ अंक: 3

सिंह राशि (Leo): राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा

आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही माता-पिता की नाराजगी आज आपसे ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा,आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

  • शुभ रंग: सिल्वर
  • शुभ अंक: 9

कन्या राशि (Virgo): एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। 

  • शुभ रंग: लाल
  • शुभ अंक: 2

तुला राशि (Libra):  आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जायेंगे। जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज कोई नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य आज थोड़ा कमजोर हो सकता है आप उनकी देखभाल में समय बिताएंगे। 

  • शुभ रंग: केसरिया 
  • शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि (Scorpio): आज आपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुक्सान से बच जायेंगे। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलों मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी। 

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 9

धनु राशि (Sagittarius): सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है, आपका काम सरल तरीके से होता रहेगा। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस्य से बनाकर रखने में कामयाब रहेगी। किसी नजदीकी व्यक्ति से कोई बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 5

मकर राशि (Capricorn): विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में और मेहनत करने की जरुरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। लवमेट के रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा।

  • शुभ रंग: गोल्डन
  • शुभ अंक: 2

कुंभ राशि (Aquarius): घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू कामकाज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। बैक पेन से जुड़ी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं, आपको समाधान का बढ़िया तरीका मिलेगा।

  • शुभ रंग: ओरेंज
  • शुभ अंक: 4

मीन राशि (Pisces): बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनायेंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। 

  • शुभ रंग: पिंक
  • शुभ अंक: 3

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें-

Monthly Love Horoscope: 3 राशियों को मिल सकता है पार्टनर से बड़ा सरप्राइज, लव लाइफ में सुधार लाएगा नवंबर माह, पढ़ें मासिक प्रेम राशिफल

November Aarthik Rashifal: नवंबर में इन 4 राशियों पर मंडरा रहा आर्थिक संकट का खतरा, खर्चों की मार बिगाड़ सकती है बजट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।