4 May 2026 Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 20 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 58 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके साथ ही आज के दिन चंद्रमा नीच राशि चंद्रमा में संचार कर रहे होंगे इसलिए कुछ राशियों को आर्थिक पक्ष और सेहत का ख्याल रखना होगा। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 4 मई 2026 का दिन और आज के दिन सभी राशियों के लिए लकी नंबर और लकी रंग के बारे में।
मेष राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियां भरा रहने वाला है। नए वाहन खरीदने की। आपके आस-पास के कुछ लोग आपके विरोधी भी बन सकते हैं जिनसे आपको सतर्क रहने की सख्त जरूरत है। आज आपको योजना अनुसार ही कार्य करना चाहिए। यदि आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, तो आपको बढ़िया लाभ होगा। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि समस्या आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। आज पारिवारिक कामकाज में सहयोग करेंगे और घर में सदस्यों से चल रही अनबन भी दूर होगी।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 2
वृष राशि-
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। विदेश जाने की इच्छा रख रहे लोगों को आज बढ़िया अवसर मौका मिल सकता है। आज आप अपने पैसे सोच समझ कर खर्च करें ।अपनी आय और व्यय के लिए एक बजट बनाकर चलें, तभी आपको भविष्य के लिए धन संचय करने में आसानी होगी है। जीवनसाथी आज आपको प्रसन्न होने की वजह देंगे। छात्रों के लिये आज का दिन लकी रहने वाला है। सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज प्रैक्टिकल सोच रखेंगे तो आपको लाभ होगा। आज थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएंगे।आज शाम को माता जी से अपने भविष्य को लेकर विचार-विमर्श करेंगे, आपको माता जी का साथ मिलने से खुशी होगी। आज आपके मन में बात चलेगी, जिससे उलझन महसूस हो सकती है। आज सकारात्मक सोच के साथ सभी कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आज आप नया व्यापार शुरू करने का मन बनायेंगे सफलता अवश्य मिलेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज के दिन आपको बहु प्रतीक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ होने की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। घर के अन्य सदस्यों के साथ भी आपकी अच्छी बॉन्डिंग बनेगी। व्यापारी वर्ग को कुछ नए आर्डर मिलेंगे,काम बढ़िया चलेगा, जिससे अधिक लाभ होगा। कार्यस्थल पर आप सकारात्मक माहौल में काम करेंगे। आज अपनी वाणी में मधुरता रखें, रुके हुये कार्य अवश्य ही पूरे होंगे। छात्रों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा।
- शुभ रंग- महरून
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि-
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको बेकार की उलझन में पड़ने से बचने की जरूरत है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। बाहर का तले भुने खाने से परहेज करें, सेहत खराब हो सकती है। आर्थिक पक्ष को लेकर भी सतर्क रहें। जीवनसाथी के सहयोग से आज घर के रुके कार्य पूरे होंगे। आज ऑफिस के कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 3
कन्या राशि-
आज का दिन आपके लिए यादगार रहने वाला है। आज आपका पुराना मित्र आपसे मिलने आएगा ,जिनसे मिलकर आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। परिवार वालों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। किसी दूर के रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज आप कोई कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे। जमीन से जुड़े किसी मामले में, कोर्ट का फैसला आज आपके पक्ष में आयेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 6
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप पूरा करेंगे। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार से मिलने का मौका मिलेगा। अगर आपने पहले निवेश किया हुआ है तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें, फ्यूचर की किसी योजना के लिए बजट का ध्यान रखेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे सफलता अवश्य मिलेगी। सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। जीवनसाथी से किसी काम को लेकर विचार विमर्श करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपके बिजनेस में पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल करेंगे बस अपनी काबिलीयत पर भरोसा करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। अपने भौतिक संसाधनों को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। बच्चों से अच्छी खबर मिलेगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- मेजेंटा
- शुभ अंक- 9
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो आपके काम जल्दी पूरे होंगे। आज आप संतान के करियर की समस्याओं को किसी अनुभवी और जानकार व्यक्ति की मदद से सुलझा लेंगे। आज आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने बहुत जरूरत है। ला के स्टूडेंट्स के लिए दिन खास रहने वाला है, किसी बड़े वकील से मिलने का मौका मिलेगा। आज लवमेट से उपहार मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 8
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। रूटीन मे डेली मॉर्निंग वाक करने की योजना बनाएंगे जिससे आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराना मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है आप उसे निराश नहीं करेंगे अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता अवश्य करेंगे। आज आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। घर से जुड़ी समस्याओं पर विचार करने की जरूरत है। कोई प्रेरणा देने वाली पुस्तक पढ़ना या फिल्म देखना आपके लिए बढ़िया रहेगा। छात्रों को उनके मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज परिवार के साथ किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। किसी बचपन के मित्र से बहुत दिनों बाद मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आपको खुशी होगी। यदि आपने बचत संबंधी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाया तो आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे।किसी मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश करें। शाम को दोस्तों के साथ अधिक समय बितायेंगे उनके साथ भविष्य को लेकर विचार करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप तंदुरुस्त रहेंगे, अपने खाने में फ्रूट शामिल करें।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 8
मीन राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उन्हें काफी खुशी होगी ।अपने जीवनसाथी का नया काम शुरू करवाएंगे साथ ही आज कुछ बड़ा और अलग काम करने की सोच सकते है। घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी मिलेगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम का समय अपनी फैमिली के साथ बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जायेंगे।आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Numerolgy: पाई-पाई का हिसाब रखते हैं इस मूलांक वाले लोग, खर्च करने से पहले करते हैं कई बार सोच-विचार